4 हाथ और 4 पैर वाला अजब गजब बच्चा, देख के आप दांतों तले उंगली दबा लोगे

बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) में कुदरत की करिश्मा का एक अजब गजब रूप दिखा। एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद कटिहार के सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती किया गया था। भर्ती होने के बाद महिला ने 4 हाथ और 4 पैर वाले इस अनूठे बच्चे को जन्म दिया है।  डॉक्टर ने बताया कि जन्म के बाद जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

image not found

जब इस बच्चे की खबर आसपास के इलाके में फैली, तो देखने वालों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। सभी लोग इस बच्चे को एक बार देखना चाहते थे। लोग कह रहे हैं कि यह चमत्‍कार है। यह बच्चा भगवान का अवतार है। आज के समय में इस तरह के बच्‍चे का जन्‍म अब नहीं के बराबर होता है।

विज्ञान और चिकित्‍सा क्षेत्र ने काफी उन्‍नति की है। इसके बावजूद ऐसे बच्‍चे का जन्‍म किसी रहस्‍य से कम नहीं है। काफी संख्‍या में लोग वहां दर्शन व पूजन के लिए आने लगे हैं। इससे पहले बिहार के ही गोपालगंज में एक ऐसा ही मामले सामने आया था। जहां एक महिला ने 3 हाथ और 3 पैर वाले बच्चे को जन्म दिया था।

बच्चे के पिता पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी हफलागंज की हैं। पिता राजू साह ऐसे बच्चे के जन्म के बाद खुद भी हैरान हैं। उन्होंने कहा, कि जन्म से पहले बच्चे की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में कहा था कि बच्चा सही है। लेकिन अब जन्म के बाद बच्चा हर जगह चर्चा का विषय बन गया है।

image not found

बच्चे के जन्म पर क्या बोले डॉक्टर

कहा जा रहा कि हफलागंज से गर्भवती महिला कटिहार सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद लाई गई थी। जहां उन्होंने इस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया।  इस संदर्भ में सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. शशिकिरण ने कहा कि इसे अद्भुत बच्चा नहीं, फिजिकली दिव्यांग कहेंगे।

इसमें अद्भुत, अजूबा या देवी करिश्मा जैसी बात नहीं है मेडिकल साइंस में इससे पहले भी  ऐसा कई बार हो चुका है। उन्होंने कहा कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। गर्भावस्था के दौरान किसी कारणवश ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसे ऑपरेशन कर प्रसूता की शरीर से बाहर निकाला गया है।  वहीं, अस्पताल में इस नवजात बालक का देखभाल करने वाली महिला का कहना है कि यह कुदरत का करिश्मा है।  कलयुग में भगवान ने अवतार लिया है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि