बेगूसराय में लोगों पर बरसीं ताबड़तोड़ गोलियां, 30 KM का दायरा दहलाया!

Bihar: बेगूसराय (Begusarai) में बदमाशों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। किलर्स ने बीते मंगलवार तेघड़ा और बधवारा थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर दर्जन भर लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि 11 में से 1 की मौ’त हो गई है। मृतक की पहचान चंदन के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य घायल की स्थिति (Begusarai Firing News) गंभीर होने के बाद उसे पटना (Patna) रेफर किया गया है।

Begusarai

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि 11 में से एक व्यक्ति चंदन की मौ’त हो गई है। वहीं, दूसरे घायल को पटना भेजा गया है। बछवारा थाना क्षेत्र (Bachhawara) के गोधना (Godhana) पहुंचे बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार (SP Yogendra Kumar) ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त जारी है, इसके लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज (CCTV) भी खंगाले जा रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर मृतक के परिजन प्रशासन को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने बरौनी थाना के पास मोती चौक पर जाम लगा दिया। किसी प्रकार एसपी योगेश कुमार की समझाइश के बाद उन्हें शांत करवाया गया।

उधर, पुलिस ने बताया कि चकिया थाना इलाके के (Begusarai Firing News) मल्हीपुर बस स्टैंड के नजदीक 3 लोगों को गोली मारी गई है, जबकि 2 लोगों को चकिया के समीप गोली मारी गई। बदमाश लगातार इलाके में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले भी तेघड़ा और बछवाड़ा थाना क्षेत्र मे 5 लोगों को गोली मारी गई थी। साथ ही पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Bihar News

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाश लोगों को गोली मार रहे हैं। दोनों की प्रवृत्ति साइको प्रतीत हो रही है। उनकी तलाश के लिए सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। गाड़ियों की तलाशी भी ली जा रही है।

11 लोगों पर धुआंधार गोली बरसाने वाले अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, इतनी बड़ी घटना घट जाने से राज्य में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस घटना से केंद्र में भी उथल-पुथल मची है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि अब अपराधी बेखौफ हो रहे हैं, इसलिए ऐसी घटनाएं घट रही हैं। अपराधियों ने 30 किलोमीटरके दायरे में लगभग 11 लोगों के ऊपर फायरिंग की है।

nitish kumar

केंद्रीय मंत्री ने  मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा (Begusarai Firing News) कि नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को स्वीकारना होगा कि जंगल राज आ गया है, जनता राज नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में आज तक ऐसी घटना नहीं हुई है, सरकार के दावे खोखले निकले। घटना के 15 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में दोस्त के साथ घूम रही नाबालिग के साथ दरिंदों ने की हैवानियत, पुलिस के फूले हाथ-पांव

 

Add Comment

   
    >