मामी भांजे ने रिश्तों को किया तार तार, भांजा हुआ अपनी मामी पर फ़िदा,अजीबोगरीब शादी का वायरल सच

बिहार के जमुई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर और पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे।

कहा जाता है कि शादी दो दिलों का मेल होती है। लेकिन एक ऐसी शादी का वीडियो जबर्दस्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी करने वालों को ना तो रिश्ते की शर्म,ना समाज की और ना ही किसी अन्य बात की। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भांजा अपनी मामी के साथ शादी कर रहा है।

बिहार के इस जोड़े नही किसी की शर्म

हम आपको बताएं तो सोशल मीडिया पर लगातार यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जुमई जिले के गिद्धौर के रतनपुर का रहने वाला 22 साल का चंदन लखीसराय मननपुर के रहने वाली अपनी मामी के साथ शादी कर रहा है। वायरल हो रहा है वीडियो में चंदन अपनी दुल्हन की मांग सिंदूर से भरता हुआ भी नजर आ रहा है। वहीं वायरल वीडियो में कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।

मुम्बई में ऑटो चालक है चंदन

पूरे मामले की बात बताएं जो जानकारी मिली उसके मुताबिक मगरसाव का बेटा चंदन अपने मामा मामी के साथ मुंबई में रहता है।  चंदन मुंबई में ऑटो चलाया करता है। इसी दौरान उसे अपनी मामी के साथ प्यार हो गया था।  दोनों का प्रेम प्रसंग कई सालों तक चला ऐसा भी बताया जा रहा है। वही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 1 दिन उसके मामा ने उसकी मामी और चंदन को एक साथ देख लिया था। जिसके बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। वायरल वीडियो में चंदन की मामी अपने पति यानी चंदन के पैर भी छूती हुई  नजर आ रही है।

वही मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मामी भांजा अब मुंबई के लिए निकल गए हैं। दोनों अपने घर से झूठ बोलकर निकले थे। लोगों को जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि दोनों एक दूसरे से शादी कर लेंगे। वही हम आपको बता दें कि इस वक्त जुमई जिले में दोनों की शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लेकिन वायरल हो रही वीडियो की पुष्टि झलको इंडिया नहीं करता है। i

Add Comment

   
    >