कंट्रोवर्सी किंग हनी सिंह फंसे नए विवाद में, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

बॉलीवुड में हनी सिंह एक ऐसा नाम है जिसनें रैप सॉन्ग को एक नया जीवनदान दिया, आज हनी सिंह के करोड़ों फैंस हैं और उनके गाने आज भी लोगों के बीच शान से बजते हैं. लेकिन अपने सिंगिंग करियर के अलावा हनी सिंह हमेशा विवादों में भी रहे, हर कुछ महीने बाद उनके नाम से कोई ना कोई विवाद जुड़ जाता है.

ताजा मामले में हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शालिनी ने सिंगर के खिलाफ द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत मामला दायर किया है.

गानों के लिरिक्स की वजह से रहे विवादों में !

हनी सिंह अपने रैप सॉन्ग्स के लिरिक्स को लेकर भी हमेशा विवादों में रहे. 2018 में आए उनके गाने ‘मखना’ पर भी आपत्तिजनक बोल की वजह से बैन लगाया गया था।

रिहैबिलिटेशन सेंटर में गुजारे 18 महीने

हनी सिंह बॉलीवुड में आने के बाद से ही लगातार सफलता की नई इबारत लिख रहे थे लेकिन कुछ समय बाद उनके तारे गर्दिश में चले गए. हनी सिंह को लेकर स्ट्राएड्स लेने की अफवाहों का बाजार गरम हो गया और उनके रिहैब जाने की बातें सामने आने लगी. हालांकि हनी सिंह ने इस बात को हमेशा खारिज किया है.

अक्षय कुमार के लिए गाया फंसा कंट्रोवर्सी में

हनी सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए भी एक फिल्म बेबी में गाना गाया जो हिट तो हुआ लेकिन उसके कई शब्दों को लेकर विरोध होने लगा जिसके बाद उन्हें हटाया गया।

रैपर बादशाह से हुआ था मनमुटाव

हनी और बादशाह ने दोनों ने ही एक समय में कई सुपरहिट गाने दिए लेकिन दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई. दिल्ली में एक पार्टी के दौरान दोनों में जुबानी जंग की खबरें काफी दिनों तक चली।

Add Comment

   
    >