20 साल की अदिति सिंह ने जीते 22 लाख रूपए, Microsoft में ढूंढा बग, दिल्ली की लड़की की कहानी

दिल्ली की रहने वाली अदिति सिंह को माइक्रोसॉफ्ट ने 30 हजार डॉलर का इनाम दिया हैं। भारतीय रुपयों के हिसाब से यह राशि 22 लाख के आस पास बैठती हैं। दरअसल अदिति ने Asure Cloud System में खामी खोजी थी। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें ईनाम देने का फैसला किया।

अदिति की बात करें तो अदिति दिल्ली की रहने वाली है। वह Cyber Security Analyst के तौर पर कार्य करती हैं। अदिति ने पिछले कुछ दिन पहले माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से Asure Cloud System में खामी खोजी थी। अदिति ने यह खामी में माइक्रोसॉफ्ट को यह बताया था कि इससे साइबर एटैक करने वाले लोग यूजर के एकाउंट का रिमोट एक्सेस कर सकते हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट को रिपोर्ट दी और उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने जांच की। उन्होंने पता लगाया कि अदिति ने सही रिपोर्ट किया है या नहीं और माइक्रोसॉफ्ट की जांच के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें इनाम देने की घोषणा की।

पहले भी जीत चुकी है कई ईनाम 

अदिति की बात करें तो उन्होंने पहले भी कई बड़ी कंपनी से बड़े-बड़े इनाम जीते हैं। इंस्टाग्राम फेसबुक ने भी उन्हें इनाम दिया था। फेसबुक में पिछले दिनों उन्हें $7500 इनाम के तौर पर दिए थे। माइक्रोसॉफ्ट से नाम जीतने के बाद अदिति ने माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से आए हुए ईमेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की।

टेक्निकल कंपनियां करती है ऐसा 

दरअसल कई सारी टेक्निकल कम्पनियां ऐसा अभियान चलाती है। इसके तहत वह साइबर सिक्योरिटी वाले लोगों को छूट देती है कि उनके सर्वर में कोई खामी ढूंढ कर बताएं। अगर उनकी खामी सही पाई जाती है तो माइक्रोसॉफ्ट या फेसबुक इंस्टाग्राम अन्य कंपनियां उन्हें इनाम के तौर पर पैसे देती हैं। इसे टेक्निकल कंपनियों को अपने शरीर में सुधार करने का मौका मिल जाता है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से यह पिक्चर शेयर की :

भारत के कई लोगो ने जीते है ईनाम

भारत के कई लोगों ने ऐसी कंपनियों से कई बड़े-बड़े इनाम जीत चुके हैं। पिछले दिनों इंस्टाग्राम ने महाराष्ट्र के मयूर को 22 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम को बताया था कि कोई भी प्राइवेट कंपनी इंस्टाग्राम का अकाउंट देख सकती है। इसके बाद कंपनी ने उन्हें पैसे इनाम के तौर पर दिए थे। वहीं राजस्थान के एक व्यक्ति को फेसबुक ने कई लाख रुपये नाम के तौर पर दिए थे।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि