दिल्ली में लड़की के साथ बदसलूकी, बाल काटे, चप्पलों की माला पहनाई और कालिख पोत सड़कों पर घुमाया

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां विवेक विहार में एक महिला के बाल काटकर उसके चेहरे पर कालिख पोत और जूते की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया। महिला की छोटी बहन की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करके चार महिलाओं को अरेस्ट किया है।

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भड़क गई है। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात करके उससे बातचीत की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके कहा कि ‘कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुंह काला करके घुमाया।

मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।’

महिला के साथ थी पुरानी दुश्मनी

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी थी, इसी कारण इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला विवाहित थी और उसका एक बच्चा भी था। पीड़िता की बहन के मुताबिक, महिला के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था।

लेकिन अचानक 12 नवंबर को उस लड़के ने आत्मह’त्या कर ली थी। लड़के को लगता था कि खु’दकुशी का कारण वो लड़की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रहा है।

इस मामले पर केजरीवाल ने भी किया ट्वीट

महिला के साथ हुए इस सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले का बताया जा रहा है। महिला के साथ हुए इस दुष्कर्म के मामले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शर्मनाक बताया है।

उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा ‘ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

ताज्जुब की बात तो यह है कि इस पीड़िता की मदद करने की बजाय लोग उसका तमाशा देख रहे है। बता दे कि पीड़िता के साथ ये घिनौनी हरकत करने के बाद आरोपित फरार है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि