26 जनवरी की रिपब्लिक डे परेड देखना है तो ये बातें जरूर जान लें, देखिए क्या है इस बार खास

इस 26 जनवरी, 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मनाने जा रहा है। राजधानी दिल्ली (Delhi) की कड़ाके वाली सर्दी के बीच गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास लगातार जारी है। हर साल गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade 2022) को बड़े ख़ुशी और जोश के साथ मनाया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस कई मायने में अहम माना जा रहा है। इस बार कई चीजें ऐसी होने जा रही हैं जो 73 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई।

वहीं इस बार की परेड नए राजपथ पर होगी। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड अपने तय समय से आधा घंटा देरी से शुरू होगी। परेड शुरू करने का समय सुबह 10 बजे की तय होती है। लेकिन, इस बार आधे घंटे की देरी के चलते ये 10:30 बजे शुरू होगी।

इसकी एक वजह कोरोना प्रोटोकॉल हैं। यह परेड 8 किलोमीटर की होगी। परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इण्डिया गेट से होते हुवे लाल किले पर खत्म होगी। ऐसे में अगर आप भी इस ऐतिहासिक परेड को असल में देखना चाहते हैं, लेकिन आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है।गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए आप यहां बताए गए तरीके से टिकट खरीद सकते हैं।

कहां मिलेगा आपको टिकट ?

अगर आपको गणतंत्र दिवस की टिकट लेनी है, तो आप इन जगहों से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

ये जगह हैं-

नॉर्थ ब्लॉक

प्रगति मैदान (गेट एक- भैरो मार्ग)

सेना भवन(गेट नंबर 2)

जामनगर हाउस (इंडिया गेट)

लाल किला (जैन मंदिर और 15 अगस्त पार्क)

शास्त्री भावन (गेट नंबर 3)

जंतर मंतर (मेन गेट)

टिकट खरीदने का समय क्या है ?

गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड की टिकट खरीदने के लिए आपको सुबह 10:00 बजे से 12:30 तक आना होगा। जबकि, लंच टाइम के बाद 12:30 से 2:00 बजे तक टिकट खरीदने की सुविधा है।  हालांकि,  23 जनवरी से 25 जनवरी तक सेना भवन का टिकट काउंटर शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।

टिकट खरीदने के लिए क्‍या है जरूरी

कोरोना गाइड लाइन के तहत टिकट खरीदने के लिए आपको इस बार कई जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे. दस्तावेज जैसे- वोटर कार्ड, आधार कार्ड या फिर सरकार के द्वारा जारी कोई भी सरकारी पहचान पत्र के साथ आपका कोविड वैक्सीनेटेड होना भी अनिवार्य है।  यानी आपके पास कोविड वैक्सीन के दोनों सर्टिफिकेट होना जरूरी है।  इसके अलावा जरूरी बात ये , कि इस बार 60 साल से अधिक और 15 साल से कम के बच्चों को एंट्री नहीं मिलेगी।

कितनी है टिकट की कीमत ?

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार आपको टिकट खरीदने के लिए आपको 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक खर्च करने होंगे। टिकट की शुरुआती कीमत 20 रुपये है, वहीं इसके बाद 100 रुपये फिर 500 रुपये है। 500 में आपको रिजर्व सीटें मिलेंगी। जो सीटें रिजर्व नहीं हैं उन सीटों पर पहले आओ पहले पाओ का नियम लागू है। अधिक जानकारी के लिए आप

https://www.mod.gov.in/sites/default/files/MoD%20Notice%20dated%2012Jan2022.pdf  पर भी विजिट कर सकते हैं।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि