UPSC ने जारी किया एग्‍जाम कैलेंडर-2023, इस डेट को होगा प्रीलिम्स- देखें कब होगा कौन सा एग्जाम

UPSC Exam Calendar 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। यूपीएससी ने साल 2023 परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने UPSC-CDS, CMS सहित अन्य एग्जाम की डेट भी घोषित कर दी है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपीएससी (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) का आयोजन दिनांक 28 मई, 2023 को आयोजित होना है। इसके साथ ही अन्य एग्जाम की तारीखें भी यूपीएससी ने जारी कर दी है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये तारीखें याद रखें…

UPSC Exam Calendar 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Exam Calendar 2023) की प्रीलिम्स परीक्षा का नोटिफिकेशन 1 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। इसके लिए इसकी लास्ट डेट 21 फरवरी होगी। वहीं, UPSC-IIS प्रीलिम्स- परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित होगी। जबकि, संयुक्त  भू-वैज्ञानिक की मुख्य परीक्षा 24 जून को आयोजित होगी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षाएं 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।वहीं, UPSE ESE Prelims 2023 के लिए 14 सितंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और यह आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी। वहीं Combined Geo-Scientist Preliminary Exam-2023 के लिए 21 सितंबर, 2023 को नोटिफिकेशन जारी की जाएगी और 11 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी, 2022 को किया जाएगा।

वहीं, इनके अलावा UPSC NA-1, 2023 और UPSC CDS-1-2023 का विज्ञापन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा। वहीं इसकी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल, 2023 है। यूपीएससी एनडीए (NDA-2) की परीक्षा 6 जून- 2022 को तथा इसका विज्ञापन दिनांक 17 मई, 2023 को जारी किया जाएगा।

Add Comment

   
    >