राजस्थान कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानिए परीक्षा से जुड़ी हर बात

Rajasthan Computer Tearcher Bharti 2022: प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मंगलवार को कंप्यूटर अनुदेशकों की 10157 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन (Rajasthan Computer Tearcher Bharti 2022) जारी कर दिया है। RSMSSB द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन मई-जून महीने में होगा। परीक्षा की तिथि बोर्ड जल्द ही निर्धारित कर देगा।

इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया:

बता दें राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 मार्च 2022 तक अपना आवदेन ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को www.rsmssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन शुल्क:

RSMSSB द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के मुताबिक आवदेन शुल्क सामान्य, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपए होगा। जबकि पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों और EWS वर्ग के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

100-100 प्रश्न के दो प्रश्न पत्र:

बता दें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए परीक्षा में 100-100 प्रश्न के दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। दोनों परीक्षा में सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। एक गलत सवाल पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। यह परीक्षा करवाने के लिए सरकार ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को जिम्मेदारी दी है।

नोटिफिकेशऩ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Add Comment

   
    >