Rajasthan Home Guard Bharti 2023: राजस्थान होम गार्ड भर्ती की तारीख बढ़ी, अब मत चूकना!

Rajasthan Home Guard Bharti 2023: राजस्थान में होम गार्ड की भर्तियां हो रही हैं, इसमें आवेदन की अंंतिम तारीख 11 फरवरी थी, लेकिन अब यह तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 28 फरवरी तक आवेदन कर  सकते हैं।

कुल पद- 

राजस्थान होम गार्ड भर्ती में कुल पदों की संख्या 3824 है। इनमें 30 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक 28 फरवरी, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

 योग्यता

भर्ती के लिए जरूरी है कि आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं कक्षा पास हो। इसके साथ ही चयन के लिए उम्मीदवार को कई राउंड पास करने होंगे।

Rajasthan Home Guard Bharti 2023 में शारीरिक मानदंड

  • पुरुष उम्मीदवर की लंबाई 162 सेंटी मीटर होनी चाहिए, जबकि महिला की लंबाई 152 सेमी।
  • वहीं पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि उनकी छाती सामान्य 81 तथा फुलाकर 86 सेमी हो।
  • महिला उम्मीदवारों को वजन साढ़े 47 किलोग्राम होना चाहिए।

 उम्र सीमा

आवेदक की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

Rajasthan Home Guard Bharti 2023 के लिए कहां करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवार sso.rajsthan.gov.in या home.rajsthan.gov.in पर इस संबंध में जानकारी ले सकते हैं तथा आवेदन कर सकते हैं अप्लाई करने के लिए 250 रुपए शुल्क है। अनुसूचित जाति (SC) तथा जनजाति (ST) वर्ग के लिए यह शुल्क 200 रुपए है।

सैलरी मिलेगी

चयनित हुए उम्मीदवार को 12 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए वेतनमान दिया जाएगा।

क्या हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की फिराक में है राजस्थान सरकार? होंगी 1 लाख 4 हजार पदों पर भर्ती!

 

 

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि