अब होगी राजस्थान में रेडियोग्राफर, लैब टेक्निशियन, नर्स के पदों पर बम्पर भर्तियां, पढ़ें!! खबर

Rajasthan Radiographer lab Technician Nurse Bharti 2022 : राजस्थान में चिकित्सा क्षेत्र में जो लोग नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके एक बेहद अच्छी खबर सामने आई हैं। चिकित्सा विभाग ने तीन पदों की भर्तियां सहकारिता विभाग के भर्ती प्रकोष्ठ राइसेम (RICEM) से कराने का निर्णय लिया है। इन भर्तियों से चिकित्सा विभाग (Recruitment in Medical Department Rajasthan) को काफी बल मिलेगा और मरीजों की सेवा अच्छे से हो पाएगी। सहकारिता विभाग के भर्ती प्रकोष्ठ राइसेम से भर्तियां होने से विभाग को अतिरिक्त मैन पावर भी मिल जाएगा।

इन पदों पर होनी है भर्तियां

भर्तियों के लिए असिस्टेंट रेडियोग्राफर (Rajasthan Assistant Radiographer Recruitment 2022) के 1000 से अधिक, लैब टेक्निशयन (Lab Technician Bharti 2022 Rajasthan) के 900 और महिलास्वास्थ्य कर्मी के 1155 पद शामिल है। इन्ही पदों पर चिकित्सा विभाग में भर्ती होनी है। भर्तियों के लिए चिकित्सा विभाग और राइसेम के बीच बातचीत हो चुकी है। अंतिम बातचीत के बाद दोनों के बीच एमओयू होगा। जिसके बाद भर्ती को प्रारंभ कर दिया जाएगा। चिकित्सा विभाग ने पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को इन भर्तियों के लिए पत्र भेजा था।

लेकिन बोर्ड ने साफ कह दिया की 2023 में भर्ती कराने के लिए उसके पास समय नहीं है। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने राइसेम से भर्तियां कराने का निर्णय लिया है। अब बहुत जल्द इसको अंतिम रुप दे दिया जाएगा।

Add Comment

   
    >