इस तारीख को होगी RRB ग्रुप डी की परीक्षा, एग्जाम पैटर्न बदला ~ रेलवे ने जारी किया नया नोटिस

RRB Group D CBT 1 2022 Notice: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप D भर्ती की परीक्षा के लिए नया नोटिस जारी किया है। कुछ समय पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कोरोना के खतरे को देखते हुए इन एग्जाम को स्थगित किया जा सकता है,

लेकिन बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस में यह साफ हो गया है कि एग्जाम तय शेड्यूल पर ही शुरु होगा। उम्मीदवार जारी हुए नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते है।

RRB Group D CBT 1 2022 Notice

2 चरण में होंगी परीक्षाएं

बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस में जानकारी दी है कि भर्ती के लिए परीक्षाएं दो चरण में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पहले CBT 1 की परीक्षा क्लियर करना होगा उसके बाद CBT 2 का आयोजन किया जाएगा। पहली चरण की परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी जो 23 फरवरी से शुरु की जा सकती है। इसके लिए एग्जाम सिटी की जानकारी 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होगा।

90 मिनट की परीक्षा में 120 सवाल

दोनों ही परिक्षाओं का पैटर्न एक जैसा होगा। कुल 90 मिनट की परीक्षा में 120 सवाल दिए जाएंगे। जिसमें से जनरल साइंस के 30, जनरल अफेयर्स के 25, रीज़निंग के 35 और मैथमेटिक्स के 30 सवाल दिए जाएंगे। ये सभी प्रश्न कक्षा 10वीं के स्तर के होंगे।

इसी के साथ जो उम्मीदवार पहली परीक्षा यानी CBT 1 में क्वालिफाई होंगे उन्हें CBT 2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सहित सभी जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर दी जाएगी।

Corrigendum & amendment No.-3 RRC 01-2019

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि