अपने बेटों से ज्यादा कमाती है यह महिला, दूध बेचकर खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

क्या कोई महिला दूध बेच कर करोड़पति बन सकती है, आपको हमारी बात पर एक बार के लिए यकीन नहीं होगा लेकिन हम आपको आज ऐसी ही एक महिला की कहानी बताएंगे जिसने दूध बेच कर करोड़ों का कारोबार किया।

महिला आज अपने गांव के साथ पूरे देश के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। हम बात कर रहे हैं गुजरात के बनासकांठा जिले के गाना गांव की रहने वाली नवलबेन दलसंगभाई चौधरी की जो कितनी ही महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है।

करोड़ो का दूध बेचती हैं नवल बेन

नवलबेन दलसंगभाई चौधरी आज हर महिला के लिए एक प्रेरणा है। 62 साल की नवलबेन आज दूध बेचकर करोड़ों रूपए कमाती है। साल 2020 की बात करें तो नवलबेन ने 1.10 करोड़ रुपए का दूध बेचा था। वहीं साल 2019 में उन्होंने 87.45 लाख रुपये का दूध बेचा।

80 भैंस 45 गाय के साथ काम करते हैं कई कर्मचारी

नवलबेन के पास 80 भैंस और 45 गाय हैं, उन्होंने घर पर दूध बेचकर अपनी कंपनी शुरू की थी। साथ ही व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने गाय भैस की खरीदी करके उनका दूध बेचना शुरू कर दिया था। आज नवलबेन की कम्पनी कई जगहों पर गाय भैंस का दूध सप्लाई करती है।

उनकी डेयरी में कुल 15 कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारी गाय भैंसों की देखभाल के साथ उनको चारा खिलाने व दूध निकालने का काम करते हैं। खुद नवल बेन भी अपनी गाय भैंसों का भी ध्यान रखती हैं और दूध निकालती हैं।

चार बेटों की कुल कमाई से ज्यादा कमाती है

नवलबेन बताती है कि उनका चार बेटे शहर में रहकर काम करते हैं। वह कहती है कि वह अपने चारों बेटों की कुल कमाई से ज्यादा कमाती है। नवलबेन की डेयरी अमूल डेयरी कॉपरेटिव सोसाइटी के साथ जुड़ी हुई है।

कई पुरस्करों से हो चुकी है सम्मानित

नवलबेन को उनके बेहतरीन कार्य के लिए कई पुरस्कारो से भी सम्मानित किया जा चुका है। बनासकांठा जिले की तरफ से उन्हें 3 बार सर्वश्रेष्ठ पशुपालन पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा दो बार लक्ष्मी पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

नवलबेन की कहानी हर महिला के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया है कि मन में लग्न और मेहनत से इंसान कुछ भी मुकाम हासिल कर सकता है।

Add Comment

   
    >