आज है भारतीय सेना का थल सेना दिवस, 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ? देखें दिलचस्प किस्से

भारतीय सेना आज दिनांक 15 जनवरी 2022 को अपना 74वां स्थापना दिवस मना रही है, इंडियन आर्मी हर साल 15 जनवरी के दिन ही थल सेना दिवस (Army Day) मनाती है।

दरअसल इसके पीछे का कारण बहुत ही खास है, आज ही के दिन भारतीय सेना (Indian Army) के फील्ड मार्शल KM करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) ने स्वतंत्रता के बाद सन 1949 में ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर (General Sir Francis Butcher) से इंडियन आर्मी की कमान अपने हाथ में ली थी और

फिर फील्ड मार्शल KM करियप्पा भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ (Commander In Chief) बने थे, इसी दिन से ही उनके पद सँभालने के उपलक्ष्य में 15 जनवरी को थल सेना दिवस (Indian Army Day) मनाया जाता है।

PM मोदी ने भी सभी भारतीय जवानों को बधाई देते हुए ट्वीट किया।

पीएम ने लिखा कि, ” सेना दिवस के अवसर पर, विशेष रूप से हमारे साहसी सैनिकों, सम्मानित दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय सेना अपनी बहादुरी और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय सेना के अमूल्य योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

भारतीय सेना के जवान प्रतिकूल इलाकों में सेवा करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं सहित मानवीय संकट के दौरान साथी नागरिकों की मदद करने में सबसे आगे हैं। विदेशों में भी शांति अभियानों में सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है।

पीयूष गोयल ने भी ट्वीट किया :

झलको मीडिया की तरफ से इंडियन आर्मी (Indian Army) के बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को थल सेना दिवस की शुभकामनाएं, जो मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस, शौर्य से सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा तत्पर रहते है। आज भारतीय सेना के आर्मी डे के इस शुभ अवसर पर भारतीय जवानों की देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा, समर्पण व प्रतिबद्धता हर भारतीय हेतु प्रेरणास्रोत है।

Add Comment

   
    >