हाड़ कंपाने वाली ठंड में ITBP के जवानों के जोश का वीडियो,15000 फीट -35 डिग्री में लहराया तिरंगा

आज भारत 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। वही, भारत – तिब्बत पुलिस (ITBP) के सैनिकों जिन्हें हिमवीर (Himveer) भी कहा जाता है।

उन्होंने इस दिवस पर बर्फीले लद्दाख सीमाओं पर शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15,000 फीट पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए राष्ट्र को नमन किया है।

सैनिकों ने इस दिवस पर विशेष वीडियो और तस्वीरें भी पोस्ट की है।

हिमालय में तैनात देश की बर्फीली सीमाओं की रक्षा करते है यह जवान

ऐसी ही एक वीडियो उत्तराखंड के औली में लिया गया है, जहां ITBP के जवान बर्फ से ढके पहाड़ पर 11,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस पर स्कीइंग करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में दल का नेतृत्व करने वाला प्रमुख सैनिक हाथ में तिरंगा लिए हुए है।

भारत के 73वां गणतंत्र दिवस पर ‘हिमवीर’ द्वारा चलती बाइक पर संरचनाओं के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। मिशन ‘डेयरडेविल्स’ में आईटीबीपी के कुल 146 कर्मी और 33 बुलेट मोटरसाइकिलें भाग लेंगी।

1962 में स्थापित ITBP हिमालय में देश की बर्फीली सीमाओं की रक्षा करता है।

यह एक विशेष पर्वतीय बल है जहां अधिकांश अधिकारी प्रशिक्षित पर्वतारोही और स्कीयर होते हैं। वे लद्दाख के काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करते हैं।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि