हिंदुस्तान में मिला 15 गुना ज्यादा संक्रामक, कोरोना वायरस का एक नया एपी स्ट्रेन वैरिएंट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक चिंता की बात सामने आई है। भारत के दक्षिण में स्थित आंध्र प्रदेश राज्य में एक नया कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिला है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह स्ट्रेन 15 गुना ज्यादा खतरनाक है। इस स्ट्रेन को एपी स्ट्रेन का नाम दिया जा रहा है। जो आंध्र प्रदेश के कुरनूल में पाया गया है। इसकी खोज सेंटर फॉर सेक्युलर व मॉलिक्यूलर बायलॉजी के वैज्ञानिकों ने की है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह स्ट्रेन और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

आपको बताएं भारत में इस समय में कोरोना के कई वैरीअंट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें B.1,B.1.17,B.1.351,B.1.617 हैं। और अब आंध्र प्रदेश में जो कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है, वैज्ञानिकों ने उसको N440K या B.1.618 का नाम दिया हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह युवाओं को सबसे ज्यादा टारगेट करता है। इस स्ट्रेन की चपेट में आने के बाद तीन-चार दिन में ही व्यक्ति बीमार होने लगता है और उसे हाइपोक्सिया या डिसपानिया हो जाता हैं। इस इस स्ट्रेन में सांस लेने में समस्या हो जाती है। यह उन व्यक्तियों को भी नहीं छोड़ता जो फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखते हैं। विशाखापट्टनम के डीसी वी.विनय चंद्र ने बताया कि इस इस स्ट्रेन का मामला कुरनूल में सामने आया है। वैज्ञानिक और डॉक्टर सैंपल की जांच कर रहे हैं।

इस इस स्ट्रेन की चपेट में आंध्र प्रदेश सबसे पहले आया इसलिए इसका नाम एपी ट्रेन रखा है। आंध्र प्रदेश के अलावा इसकी चपेट में कर्नाटक और तेलंगाना भी आ चुके हैं। साथ ही महाराष्ट्र में भी इस स्ट्रेन के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में इस समय में B.1.617 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और अब B.1.36 या N440K के भी मामले सामने आ रहे हैं।

भारत में सबसे ज्यादा B.1.1.7,B.1.617,B.1.351 के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहें हैं। अब नई स्ट्रेन के आने से डॉक्टर में चिंताएं बढ़ गई है। इसके साथ लगातार देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह कोरोना की नई स्ट्रेन 15 गुना ज्यादा खतरनाक है इसके लिए सभी लोगों को और ज्यादा सतर्क होने की आवश्यकता है। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग लगातार करना जरूरी हो गया है। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच यह एक नई खोज वैज्ञानिक और डॉक्टर के साथ सरकार और जनता को भी चिंता में डाल सकती है।

हमारी आपसे सिर्फ यही गुजारिश है कि अपना और अपनों का ख्याल रखिए। लगातार साबुन से या सैनिटाइजर से हाथ धोते रहिए और डबल मास्क का प्रयोग जरूर करिए।

Add Comment

   
    >