हनी सिंह के थे कई महिलाओं से नाजायज संबंध, पत्नी ने आरोप लगा मांगा 10 करोड़ रूपए का हर्जाना

बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह पर पत्नी द्वारा लगाए गया घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है जिसमें शनिवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में उनकी पेशी हुई, हालांकि हनी सिंह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर नहीं आए और उनके वकील ही आज कोर्ट पहुंचे।

मालूम हो कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत बीते दिनों दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त को पेश होने के आदेश जारी किए थे।

वहीं हनी सिंह के वकील की तरफ से पेशी में छूट देने की मांग पर कोर्ट ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और अगली सुनवाई के लिए 3 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए।

20 साल बाद पत्नी ने कहा हनी सिंह के हैं नाजायज संबंध !

आपको बता दें कि हनी सिंह और शालिनी करीब 20 साल एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे जिसके बाद दोनों ने 2011 में शादी की। अब इतने सालों बाद शालिनी ने कोर्ट में कहा है कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं। शालिनी ने आरोप लगाया कि ‘ब्राउन रंग दे’ गाने की शूटिंग के दौरान हनी सिंह को एक लड़की के साथ रंगे हाथों भी पकड़ा गया था।

पत्‍नी ने की 10 करोड़ की मांग

शालिनी ने कोर्ट में अपने पति हनी सिंह से हर्जाने के तौर पर 10 करोड़ रूपए की मांग की है। वहीं घर के किराए के लिए 5 लाख रुपए अलग से मांगे हैं। इसके अलावा शालिनी ने अपनी शिकायत में अपने ससुराल के कई लोगों का भी जिक्र किया है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि