भारत की राजनीति की सबसे ताकतवर महिलाएं, जिनका करियर है शानदार

आज हम आपको बतायेगे देश की राजनीति में सबसे ताकतवर महिलाओं के बारे के नाम। भारत राजनीति में जितना पुरुष सक्रिय है उतना ही महिलाओ का भी बोल बाला हैं। इंदिरा गाँधी के बाद से महिलाओ का राजनीती की तरफ मुड़ाव ज्यादा माना जाता है। आइये जानते है देश की सबसे ताकतवर और राजनीति में अपना वर्चस्व रखने वाली महिलाओ के बारे में।

1 सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) – 25 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री (Central Minister) बनने वाली सुषमा स्वराज देश की सबसे शक्ति शाली महिलाओ में से एक थी। उनका भारत के प्रति महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुषमा स्वराज राजनीति में आने से पहले सुप्रीम कोर्ट की वकील थी। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ज्वाइन कर लिया था। सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थी। वही केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद 2014 से 2019 तक भारत की विदेश मंत्री भी रही थी। 7 बार सांसद 3 बार विधायक रहने वाली सुषमा स्वराज का राजनितिक सफर बड़ा शानदार रहा था।

2. ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय राजनीती में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। बंगाल के लोग उन्हें दीदी (Mamta Didi) के नाम के नाम से जानते हैं। ममता दीदी ने कांग्रेस से अलग होने के बाद खुद की राजनितिक पार्टी बनाई जिसका नाम तृणमूल कांग्रेस (TMC) हैं। उनकी पार्टी ही आज बंगाल की सत्ता पर काबिज हैं। 2011 में ममता बनर्जी पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी। ममता दीदी 2 बार देश की रेल मंत्री,कोयला मंत्री,महिला बाल विकास मंत्री रह चुकीं हैं ।

3. जयललिता (Jayalalitha) – दक्षिण भारत की अम्मा (Amma) के नाम से मशहूर जयललिता भारतीय राजनीति की सबसे ताकतवर महिलाओ में मानी जाती हैं। जयललिता राजनीति में आने से पहले फिल्म में एक्टिंग किया करती थी। केरल,कन्नड़,तमिल में उनकी कई फिल्म आई थी। 1991 से 1996 तक जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही थी। वह आल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम यानी AIDMK की अध्यक्ष रही थी। हाल ही में जयललिता के ऊपर कंगना रनौत स्टारर फिल्म भी आई हैं।

indian politics

4. मायावती (Mayawati) – बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रिमो  मायावती राजनीति का जाना माना चेहरा हैं। बीएसपी राजनीति में दलितों का मुख्य दल माना जाता है। 4 बार मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। राजनीति में मायावती को बहन मायावती के नाम से जाना जाता हैं। उनको राजनीति में लाने वालो में काशीराम जी का हाथ माना जाता हैं।

5. सोनिआ गांधी (Sonia Gandhi) – कांग्रेस की अध्यक्ष, यूपीए की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी भरतीय राजनीति की कद्द्वार नेता हैं। कांग्रेस पार्टी को 2004 और 2009 लोकसभा चुनाव जितने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। सोनिआ गाँधी रायबरेली से सांसद हैं इस लोकसभा सीट को सोनिया और कांग्रेस का गढ़ मन जाता हैं।

6. शीला दीक्षित (Sheela Dixit) – दिल्ली की 3 बार मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित। दिल्ली में लाड़ली योजना शुरू करने का श्रेय जाता हैं। नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ती थी शीला दीक्षित।

patil and sheela dixit

7. प्रतिभा पाटिल (Partibha Patil) – देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 2007 में बनी थी। (First Women President)

8. उमा भारती (Uma Bharti) – उमा भारती मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रही थी। भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड (BJP Firebrand) के नेता के रूप में मानी जाती है।

9. वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) – राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे। महराजा परिवार से आती है वसुंधरा राजे। 1987 में राजस्थान बीजेपी की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। अटल विहारी जी की सरकार में विदेश राजयमंत्री का पदभार भी संभाल चुकी हैं।

uma bharti vasundhra raj

10. राबड़ी देवी (Rabri Devi) – बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी है राबड़ी देवी। 1997 मे पहली बार बिहार की मुख्यमंत्री बनी। तब उनका कार्यकाल केवल 2साल का था। बाद में राबड़ी देवी दुबारा मुख्यमंत्री बनी और पुरे पांच साल तक पद पर बनी रही।

11. स्मृति ईरानी (Smirti Irani)  – देश की सबसे जबरदस्त वक्ताओं में से एक स्मृत ज़ुबिन ईरानी को मन जाता हैं। 2003 एक्टिंग करियर को छोड़ राजनीति में आई थी। महिला बाल विकास मंत्रलय, कपड़ा मंत्री का भी पदभार संभाल चुकी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ वाली सीट से अमेठी से राहुल गांधी को हराया था।

12. निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) – देश की वित मंत्री निर्मला सीतारमण को दूनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में माना जाता है। र्फोब्स द्वारा भी उन्हे पाॅवरफुल महिलाओं में गिना गया था।

smirti irani and nirmla sitaraman

13. सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) – लोकसभा की दुसरी महिला स्पीकर रही सुमित्रा महाजन को भारतीय राजनीति में ताई के नाम से जानते है। सुमित्रा महाजन आज तक एक भी चुनाव नही हारी है।

14. आन्नदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) – गुजरात राज्य की ताकतवर नेता आन्नदी बेन पटेल का राजनितिक सफर बड़ा शानदार रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के जगह आन्नदी बेन पटेल ही उनकी गुजरात की मुखयमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी। इस वक्त वह उतरप्रदेश की राज्यपाल है।

anandi patel

15. महमुबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) – जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री रही महमुबा मुफ्ती राजिय की कद्दावर नेता है। मुफ्ती का अपना राजनितिक दल है,वह पीडीपी की अध्यक्ष है। वह अक्सर पाकिस्तान को लेकर बयानो को लेकर चर्चा में रहती है।

Add Comment

   
    >