मुंबई की 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आ’ग से हुआ दर्दनाक हादसा, 7 की मौ’त 15 लोग झुलसे

मुबंई : मुंबई के ताड़देव (Taddeo) इलाके में भाटिया अस्पताल (Bhatiya Hospital) के पास मौजूद 20 मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। अभी तक 15 लोगों के आग की चपेट में आने की खबर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने खबर मिलते ही मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां पहुंची और काम तेजी से जारी किया। भाटिया अस्पताल के पास मौजूद इस ‘कमला’ इमारत में सुबह करीब सात बजे आग लगी। बीएमसी के एक अधिकारी मे यह बताया कि यह इमारत 20 मंजिला थी और आग 18वीं मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार इस आग में झूलसे 7 लोगों की मौत हो चुकी है। नैयर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में 4 झुलसे लोग आए थे जिनमें से 2 लोगों की मौत तभी हो चुकी थी। जबकि 2 की हालत अभी स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि इस आग में लगभग 15 लोग झुलस गए, जिन्हें नजदीकी भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि 15 लोगों में से 12 लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। और 3 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं अब भी काफी है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि