एक कबाड़ वाले ने खरीद डाले भारतीय वायुसेना के 6 हेलीकॉप्टर, जिसने भी देखा रह गया हैरान

आज हम आपको एक ऐसी रोचक कहानी बताएंगे जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि क्या दुनिया में ऐसा भी होता है। हम बात करेंगे पंजाब के मानसा जिले में एक रोचक मामले की। मामला क्या है उसके बारे में आपको जानकारी दें तो पंजाब के मानसा जिले के एक कबाड़ी ने भारतीय वायु सेना के 6 कबाड़ हेलीकॉप्टर को खरीद लिया है। मानसा के यह कबाड़ी डिंपल अरोड़ा है। डिंपल अरोड़ा ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ऑनलाइन बोली में खरीदे हैं। उन्होंने एक हेलीकॉप्टर को खरीदने के लिए 12 लाख रुपए चुकाए हैं।

भारतीय वायु सेना में सेवा दे चुके इन 6 हेलीकॉप्टर को डिंपल अरोड़ा ने 72 लाख रुपए देकर खरीदा। हम आपको बताएं तो डिंपल अरोड़ा ने ऑनलाइन बोली के तहत टेंडर भरा था। उसके बाद उन्हें भारतीय वायुसेना ने यह 6 हेलीकॉप्टर बेचे। वही हम आपको बताएं तो एक हेलीकॉप्टर का वजन लगभग 10 टन है।

3 हेलीकॉप्टर आते ही बिक गया

डिंपल अरोड़ा में जब से कबाड़ हेलीकॉप्टर खरीदें तबसे लोग उन्हें देखने के लिए उत्सुक है। वही इसकी जानकारी जब लोगों को हो गई तो लोगों के अंदर भी यह हेलीकॉप्टर देखने और खरीदने की इच्छा जागी। हम आपको बताएं 6 में से 3 हेलीकॉप्टर तो बिक भी गए है। बिके हुए 3 हेलीकॉप्टर को खरीदने वालो में एक मुंबई के एक प्रोड्यूसर है और दूसरा एक लुधियाना के होटल मालिक ने खरीदा है। वहीं तीसरा हेलीकॉप्टर एक व्यक्ति ने मॉडल के तौर पर सजावट के लिए खरीदा है।

1980 से खरीदते है कबाड़

मिट्ठू राम अरोड़ा ने साल 1980 में कबाड़ी का काम शुरू किया था। उसके बाद उनके बेटे डिंपल अरोड़ा भी उनके इस काम में उनका साथ दे रहे हैं। मिट्ठू राम और डिंपल अरोड़ा की जमीन 6 एकड़ में फैली हुई है। इस जमीन पर केवल और केवल कबाड़ का खरीदा हुआ सामान रखा हुआ है। डिंपल अरोड़ा सुई से लेकर जहाज तक खरीदते हैं और देश के अलावा विदेशों से भी कबाड़ खरीदते हैं।

सहारनपुर से आये हेलीकॉप्टर, टूरिस्ट स्पॉट बनी जगह

डिंपल अरोड़ा ने भारतीय वायुसेना के खरीदे हुए हेलीकॉप्टर यूपी के सहारनपुर जिले के सर जावा एयरबेस से पंजाब मंगाए हैं। हेलीकॉप्टर आने के बाद लोगों के लिए उनकी कबाड़ी की जगह पर्यटक स्थल बन गई है। हम आपको बताएं तो हेलीकॉप्टर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। उनके शहर में उनकी दुकान टूरिस्ट स्पॉट बन गई है। लोग आकर के सेल्फी खिंचवा रहे हैं। ऐसे में कई बार तो इतनी भीड़ इकट्ठी हो जाती है कि पुलिस को आकर के भीड़ को काबू करना पड़ता है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि