Rajasthan Budget 2023: बजट की ये 30 घोषणाएं आम आदमी के लिए किसी खजाने से कम नहीं है!

जयपुर: राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने गए शुक्रवार अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया। आम आदमी की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बजट में मुख्यमंत्री ने कईं घोषणाएं की हैं, जिनमें मुख्यत: 30 योजनाएं आपके सामने कुछ इस प्रकार है… (30 Declaration for People in Rajasthan Budget 2023)

Rajasthan Budget 2023 Live

  1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बजट में घोषणा की, कि सभी लोगों को मुफ्त में राशन किट मिलेगी। इस किट में 1- किलो दाल, 1- किलो चीनी, 1- किलो नमक तथा खाद्य तेल और गर्म मसाले शामिल हैं।
  2. उज्ज्वला योजना (Ujjawala Yojana) के माध्यम जिन लोगों को गैस सिलेंडर मिले थे। वो महंगाई के चलते गैस नहीं भरवा पा रहे हैं। अब हम 76 लाख परिवारों को LPG गैस सिलेंडर 500 रु में देंगे.
  3. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बजट में 50 की जगह 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है।
  4. प्रदेश में नवीन युवा नीति लाई जाएगी। नई युवा नीति के अंतर्गत 500 करोड़ के कल्याण कोष का गठन किया जाएगा। 200 करोड़ स्कॉलरशिप और संसाधन पर खर्च होंगे. 100 करोड़ रुपए स्किल डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे।
  5. RPSC राजस्थान तथा कर्मचारी चयन बोर्ड (RSB) के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर बनाए जाएंगे।
  6. भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) की व्यवस्था की जाएगी। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी भर्ती परीक्षाओं में छात्र बिना किसी शुल्क के बैठ सकेंगे। जिला मुख्यालय पर 100 बेड की क्षमता के विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनाए जाएंगे।
  7. युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना को लेकर पुरुष और महिला उद्यमियों को 10 और 15 फ़ीसदी मार्जिन मनी 5 लाख की सीमा तक दी जाएगी
  8. हेल्थ फार्मेसी और बायोइनफॉर्मेटिक से संबंधित कोर्सेज को लेकर जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाए
  9. अब छात्राओं के साथ छात्रों को आरटीई (RTI) के अंतर्गत प्राइवेट स्कूल में प्रवेश लेने पर 12वीं क्लास तक निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था होगी।
  10. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 1–1 हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल और खोले जाने की घोषणा की गई।
  11. कालीबाई भील और देवनारायण योजना में छात्राओं को अब 20 हजार की बजाय 30 हजार स्कूटियां प्रदान करवाई जाएगी।
  12. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjiwi Swasthya Bima Yojana) में बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई। अब आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) परिवारों को भी निशुल्क मिलेगा चिरंजीवी बीमा योजना का फायदा दिया जाएगा।
  13. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने दुर्घटना बीमा की राशि को भी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का फैसला किया गया है
  14. राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए कानून बनाया जाएगा।
  15. राजस्थान के सभी परिवारों को 125 दिवस/वर्ष की रोजगार गारंटी दी जाएगी।
  16. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थियों को न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन दी जाएगी.
  17. गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन की भी घोषणा की है।
  18. अनुसूचित जाति तथा जनजाति (SC-ST) विकास कोष की राशि में 500 करोड़ बढ़ाकर 1 हजार करोड़ की। 30,000 सफाई कर्मियों की भर्ती का घोषणा भी की गई है।
  19. इंदिरा रसोई (Indira Rasoi) का संख्या 1 हजार से बढ़कर 2 हजार की जाएगी।
  20. राजस्थान रोडवेज (Rajasthan Roadways) में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पहले ये छूट 30 फीसदी मिला करती थी।
  21. कोरोना काल में जिन बच्चों के मां-बाप का निधन हो गया उनको सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  22. प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए नई रोडवेज बसें लाई जाएंगी। रोडवेज के बेड़े में 1 हजार नई बसें शामिल होंगी।
  23. जन आधार डेटा पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग सिस्टम लागू करने का ऐलान किया गया है।
  24. जयपुर में सचिवालय के साथ-साथ प्रदेश के सभी सरकारी ऑफिस में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इसके माध्यम से कागज के यूज पर कम जोर दिया जाएगा।
  25. राज्य में ओपीएस (OPS) का दायरा बढ़ाया गया. बोर्ड, आयोग और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम मिलेगी।
  26. ACP में संशोधन 9, 18, 27 में संशोधन किया जाएगा। संविदा कर्मियों को भी परमानेंट करने की संभावना रहेगी। संविदा कर्मियों की पुरानी सेवा को भी सर्विस टेन्योर में शामिल किया जाएगा। अब कर्मचारियों को संविदा पर नहीं लिया जाएगा।
  27. राजस्थान पार्ट टाइम कांट्रेक्चुअल हायरिंग सर्विस रूल बनाया जाना प्रस्तावित किया है। इससे लगभग दो लाख कार्मिक लाभान्वित होंगे। लांगरिया के मानदेय में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।
  28. जयपुर में 150 करोड़ की लागत से जेएनवी ( जय नाराय़ण व्यास ) मीडिया हब बनाने की घोषणा की गई है अगले साल पत्रकारों को लेपटॉप और टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
  29. छात्रों के लिए 75 किलोमीटर तक मुफ्त बस यात्रा। स्टूडेंट्स को को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन देगी सरकार। RTE के अंतर्गत 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को फ्री एजुकेशन।
  30. 300 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी. साथ ही जयपुर में राजीव गांधी एविएशन यूनिवर्सिटी बनेगी।

Add Comment

   
    >