भरतपुर के लाल ने टॉप किया सीडीएस एग्जाम, अब फ्लाइट कमांडर बन करेगा देश की रक्षा

राजस्थान के भरतपुर जिले के कंजोली गांव के रहने वाले 24 साल के अभिमन्यु फौजदार ने राजस्थान का नाम देशभर में रोशन किया है। अभिमन्यु ने यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाले कंबाइंड डिफेन्स सर्विस एग्जाम में टॉप किया है जहां उसे एयरफोर्स में तीसरी रैंक मिली है। अभिमन्यु अब फ्लाइट कमांडर बन देश की रक्षा करेगा।

अभिमन्यु के पिता कुशलपाल भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में एएसआई हैं और अभिमन्यु ने अपनी पढ़ाई भरतपुर से पूरी की।

7 बार रहा इंटरव्यू में असफल

अभिमन्यु ने बीएससी करने के बाद अपने सपनों को पूरा करने की ठान ली थी जिसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी लेकिन इंटरव्यू में हमेशा वह मात खा जाता।

अभिमन्यु ने इंटरव्यू में 7 बार असफल होने के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी और अब 8वीं बार में सफलता हासिल की है।

बचपन से करना चाहता था देशसेवा

अभिमन्यु ने सफलताह हासिल करने के बाद बताया कि वह बचपन से ही देश के लिए काम करना चाहते थे। वहीं अभिमन्यु के पिता कुशल पाल कहते हैं कि बेटा हमेशा से ही फोर्स में जाना चाहता था और आज मेहनत के बाद उसे सफलता हासिल की है।

Add Comment

   
    >