10वी क्लास के देशी कलाकार ने बना डाला भव्य राम मंदिर, संसद लाल किला व टाइटैनिक जहाज

हिंदुस्तान विभिन्न कलाओं वाला देश है। यहां हर व्यक्ति में कोई ना कोई कला मौजूद है। आज आपको कहानी बताएंगे एक ऐसे ही व्यक्ति की जिसकी कला भी अद्भुत और अविश्वसनीय है। हम बात कर रहे है चूरू जिले के रिबिया गाँव के रहने वाले श्रवण कुमार की। इस साल दसवीं कक्षा पास करने वाले श्रवण कुमार एक अद्भुत हुनर के व्यक्ति हैं। श्रवण कुमार ने के गतो की मदद से शानदार कलाकृति बनाई हुई है।

श्रवण कुमार की बात करेंगे तो उन्होंने गत्ते और लकड़ी की मदद से संसद भवन भी तैयार किया है। आपको बताएं केवल चित्र को देखकर कि वह इस कला को तैयार करते हैं। इसके अलावा फोटो को देख करके उन्होंने लाल किला भी तैयार किया है।

ऐसे जगा हुनर 

श्रवण कुमार बताते हैं कि एक बार उनके विद्यालय में गांधीजी के चरखे बनाने की प्रतियोगिता हुई थी। जिसके बाद उन्होंने गत्ते के माध्यम से सबसे सुंदर गांधीजी का चरखा बनाया था। उन्हें उस कला के लिए सम्मानित भी किया गया था। श्रवण कुमार बताते हैं कि इसके बाद से ही उन्हें ऐसी चीजें बनाने का शौक आ गया था।

बनाया है जगमगाता राम मंदिर

बेहतरीन हुनर की देन वाले श्रवण कुमार ने शानदार राम मंदिर भी गत्ते और लकड़ी की मदद से बनाया है। आपको बताए उन्होंने राम मंदिर के छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हुए सुंदर आकार दिया है। वे बताते हैं कि केवल फोन में चित्र को देखकर के उन्होंने राम मंदिर तैयार किया है। अपने बनाए हुए राम मंदिर में उन्होंने राम परिवार की फोटो के साथ लाइट लगाकर के शानदार तरीके से राम मंदिर को तैयार किया है।

इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा शानदार बंगला भी बनाया हुआ है। मशहूर फिल्म टाइटैनिक जहाज को भी उन्होंने करते के माध्यम से तैयार किया है।

दादा दादी बताते है यह बात

श्रवण कुमार के दादा बताते हैं कि उनका पोता शानदार कलाकार है। वे चाहते हैं कि सरकार के द्वारा उनके पोते की मदद होनी चाहिए। सरकार को उनके पोते की मदद के तौर पर औजार व बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजों की भेंट करनी चाहिए।

श्रवण कुमार की दादी बताती हैं कि उनके पुत्र ने खुद ही इस हुनर को सीख लिया। वे बताती हैं कि भगवान के द्वारा उनके पोते में इस हुनर को भेजा गया है, उनका पोता होनहार है। उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने परिवार का नाम रोशन करेगा।

ड्राइंग भी करता है श्रवण

आपको बताएं श्रवण कुमार गत्तों से चीजें बनाने के अलावा ड्राइंग भी करते हैं। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर अंडरटेकर के अलावा बॉलीवुड के स्टार सलमान खान व कोरोना वायरस से संबंधित भी कई बेहतरीन चित्रकारी की है। इसके अलावा श्रवण कुमार इस वक्त ताजमहल बना रहे हैं। वह गत्ते और लकड़ियों की मदद से ताजमहल को तैयार कर रहे हैं।

Add Comment

   
    >