चूरू में मावठ से फसलें लहराई, किसानों के चेहरे खिले ~ बढ़ी ठंडक और बारिश से आम जनजीवन प्रभावित

मावठ से फसलें लहराई किसानों के चेहरे खिले तो सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से बढ़ी ठंडक बारिश से आम जनजीवन प्रभावित : चुरु क्षेत्र (Churu Area) में में शुक्रवार देर रात से शनिवार तक रुक -रुक कर बरसात का दौर जारी रहा। बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने ठिठुरा दिया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा तथा लोग घरों में ही दुबके रहे। दिन भर बरसात के साथ ठंडी हवा के कारण सर्दी बढ़ गई। लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। किसानों ने बताया कि बरसात से चने और सरसों की फसल को फायदा हुआ है मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली के साथ बरसात जारी रहने की संभावना है।

आसमान में घने बादल छाए रहे। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा भी छाया रहा। वही क्षेत्र में हुई मावठ से चने और सरसों की फसल को फायदा होगा। बारानी चने के लिए कोहरा लाभ देने वाला है। बारानी चने की रिकार्ड पैदावार होगी। सरसों की फसल में फूल भी खिल गए है। जल्द ही फलियां निकलनी शुरू हो जाएगी। जिससे अबकी बार किसानों अच्छी पैदावार होगी शहर में निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा ।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि