राजस्थान के पहले DGP रघुनाथ सिंह कपूर के ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ जीवन की कहानी और उपलब्धियां

महामारी के चलते रोजाना हर जगह से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ऐसी खबर एक खबर है कि राजस्थान के पहले पुलिस महानिदेशक रहे रघुनाथ सिंह कपूर ने सोमवार को अंतिम सांस ली। सोमवार रात को राजस्थान के पहले डीजीपी रघुनाथ सिंह का कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया। वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, खबरों की मानें तो रघुनाथ सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद इलाज के होने के बाद घर आ गए थे।

लेकिन 29 मई को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दोबारा अस्पताल में ले जाया गया। सोमवार रात को उनके निधन की खबर आ गई। आपको बताएं 94 वर्षीय रघुनाथ कपूर 1983 में राजस्थान के पहले डीजीपी बने थे। वह जयपुर में विधायकपुरी थाना इलाके में गोपालबाड़ी में रहते थे।

1945 में रघुनाथ सिंह कपूर डीवाईएसपी पद पर भर्ती हुए थे। जिसके बाद बीकानेर में उन्हें डीवाईएसपी रहकर सेवाएं दी। आजादी के बाद राज्य में राजस्थान पुलिस बनाई गई और वह राजस्थान पुलिस में भर्ती हो गए। कुछ दिनों तक राजस्थान पुलिस में सेवा देने के बाद वह दिल्ली में आ गए। दिल्ली में आकर एंटी कर’प्शन और ट्रैफिक पुलिस ने भी सेवा कर चुके थे। इसके अलावा रघुनाथ सिंह कपूर सीबीआई और सीआरपीएफ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रघुनाथ सिंह कपूर जब आईपीएस बने तो इसके बाद उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी अपनी सेवाएं दी थी। इसके अलावा जोधपुर में वह 3 साल तक बीएसएफ में आईजी पद पर कार्यरत रहे थे। 23 जनवरी 1983 को उन्होंने राजस्थान पुलिस में पहले डीजीपी बन करके सेवाएं दी थी। राजस्थान में इससे पहले आई जी को सर्वोच्च पद माना जाता था।

ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ थे डीजीपी रघुनाथ : रघुनाथ सिंह कपूर के साथ पुलिस में रहे उनके पुराने साथी बताते हैं कि रघुनाथ सिंह ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ थे। रघुनाथ सिंह स्वाभिमानी थे और अच्छे प्रशासनिक व अनुशासित पुलिस अधिकारी थे। उनके पुराने साथी ने बताया कि रघुनाथ सिंह अनुशासन में रहना पसंद करते थे।

कई बार उनके कड़े फैसलों और उनकी ईमानदारी के चलते पुलिस के कई अधिकारी नाराज हो जाया करते थे। लेकिन रघुनाथ सिंह ईमानदारी से अपना काम करते थे। उनके साथी ने बताया कि रघुनाथ सिंह कपूर को राजनीतिक हस्तक्षेप बिल्कुल मंजूर नहीं था। इसी के चलते डीग में 1985 में मानसिंह हत्याकांड के बाद जब राज्य सरकार ने रघुनाथ सिंह कपूर को होमगार्ड में DG पद पर तबादला कर दिया था। तब रघुनाथ सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Add Comment

   
    >