राजस्थान का 500 साल पुराना यह शिव मंदिर अद्भुत और अलौकिक सुंदरता की बेहतरीन मिसाल है

Rajasthan News: राजस्थान में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां घूमना वाकई एक नया और अद्भुत अनुभव होता है। यहीं प्रदेश में मौजूद धौलपुर जिले में एक शिव मंदिर है, जो न केवल प्राचीन है बल्कि चमत्कारिक भी माना जाता है। मंदिर का नाम चोपड़ा महादेव मंदिर (Chopra Mahadev Mandir ) है, ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर 500 साल पुराना है। इसके साथ ही यह जिले के मुख्यालय का सबसे पुराना शिव मंदिर है। मंदिर के प्रांगण में चौकोर आकार का एक कुंड भी बना हुआ है, यही कारण है कि मंदिर को चोपड़ा शिव मंदिर कहा जाता है। ( Maha Shivratri 2023)

Chopra Mahadev Mandir

पुरातत्व विभाग के मुताबिक, यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है तथा मंदिर की ऊंचाई 150 फीट है, गर्भगृह जाने के लिए 25 सीढ़ियां चढ़नी होती है। 25 सीढ़ी चढ़ने के बाद भक्तजन गर्भगृह पहुंचते हैं।

मंदिर की खूबसूरती अपने आप में अद्भुत है। मंदिर की उत्कृष्ट वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। इसके गर्भगृह अष्टकोणीय हैं, इसकी आठों दीवारों में आठ दरवाजे हैं। प्रत्येक दरवाजे पर आकर्षक प्रतिमाएं उकेरी गई हैं, जो मंदिर की शोभा को और बढ़ा देती हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर ब्रह्माजी की प्रतिमा विराजमान है। यह शिव मंदिर (Chopra Mahadev Mandir) ग्वालियर-आगरा मार्ग पर बाईं ओर लगभग 100 कदम की दूरी पर मौजूद है। महाशिवरात्रि ( Maha Shivratri 2023) तथा सावन महीने एवं प्रत्येक सोमवार यहां शिव भक्तों की खूब भीड़ लगती है। लोग अपने मनोकामनाएं यहां लेकर आते हैं और शिव भगवान की कृपा से उनकी ये कामनाएं पूर्ण होती हैं।

Beawar News: ब्यावर में सड़क हादसे ने मचाई राजस्थान में तबाही, धू-धू कर जिंदा जले लोग!

Add Comment

   
    >