जयपुर के दंपति का अंबानी परिवार भी है दीवाना, कला से बनाया अच्छों-अच्छों को मुरीद

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर शहर (Dungarpur City) के दशहरा मैदान में अमृता होट महोत्सव (Amrita Hot Mahotsav) का कार्यक्रम चल रहा है। यहां विभिन्न जिले के लोग पधारे हैं और अपने स्टॉल के माध्यम से अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए हैंडमेड उत्पादों को बिक्री कर रहे हैं। इस हाट महोत्सव में राजधानी जयपुर से आया एक दंपति भी शुमार है, जिनके मुरीद बड़े-बड़े व्यवसायी भी हैं। दंपति के हाथों से बनी लाख की चूड़ियां न केवल बड़े-बड़े राजघरानों की पसंद है, बल्कि अंबानी परिवार (Ambani Family) इन दंपति द्वारा बनाई गई चूड़ियों का दीवाना है।

Rajasthan News:

दंपति द्वारा बनाया गया लाख का सामान न केवल देश तक बल्कि विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। इनके हाथों द्वारा की गई कारीगरी वाकई अद्भुत और बेमिसाल है।

राजधानी के शास्त्री नगर (Shashtri Nagar) के निवासी हसन का परिवार पिछले चार पीढ़ियों से लाख की चूड़ियां बनाने का काम कर रहे हैं। हसन के लाख से बने सामान इतने मशहूर है कि उन्हें राजघरानों से इसे खरीदने के लिए बुलावा आता है। हसन और उनकी पत्नी रुखसाना पीढ़ी-दर-पीढ़ी चल आ रहे लाख का सामान बनाने का काम को आगे बढ़ा रहे हैं। जब जयपुर (Jaipur) के राज परिवार में कोई मेहमान आता है और उसे लाख की चूड़ियां खरीदनी होती है तो दंपति को आमंत्रित किया जाता है।

हसन अली (Hassan Ali) बताते हैं कि मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका की जब सगाई हुई थी तब उन्हें अंबानी परिवार से खास बुलावा आया था। हसन दंपति लाख की चूड़ियां लेकर वहां गए थे। अंबानी परिवार के यहा आएं मेहमानों ने ये चूड़ियां खरीदी थीं। हसन अपनी कलाकारी द्वारा बनाई गई लाख की चूड़ियां सिटी पैलेस, आमेर तथा अन्य पैलेस में जाकर सेल करते हैं।

हसन तथा रुखसाना लाख से बनी घड़ी, खिलौने, चूड़ियां, (Rajasthan News) चमकदार बॉल सहित कई प्रकार के सामान बनाते हैं। रुखसाना कहती हैं कि वो लाख का कोई भी सजावटी सामान बना सकती हैं। उन्हें केवल डिजाइन के बारे में जानकारी देती हैं।

राजस्थान का 500 साल पुराना यह शिव मंदिर अद्भुत और अलौकिक सुंदरता की बेहतरीन मिसाल है

Add Comment

   
    >