भारतीय लड़के के प्यार में पेरिस की लड़की ने छोड़ा विदेश, शादी कर अब गांव में बिता रही जिंदगी

आपने कई किताबों में पढ़ा होगा कि प्यार उस बीमारी का नाम है जो इंसान की जात-पात, रंग, ऊंच-नीच सबसे परे है, जब और जिससे होना होता है बस हो जाता है।

बॉलीवुड की फिल्मों की कहानियों में जैसे हीरो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के तैयार रहते थे ठीक वैसे ही असल जिंदगी में भी ऐसे कई किरदार होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रेम कहानी बताएंगे जिसमें विदेश से  भारत घूमने आई एक लड़की यहां एक भारतीय लड़के को दिल दे बैठी और फिर क्या..यहीं शादी करके हमेशा के लिए भारत की हो गई।

दरअसल फ्रांस के पेरिस की रहने वाली एक लड़की भारत घूमने आई और घूमने के दौरान उसको अपने टूरिस्ट गाइड से ही प्यार हो गया जिसके बाग लड़की ने फ्रांस छोड़कर भारत में बसने का फैसला किया।

अब एक भारतीय महिला की तरह बिताती है जीवन

पेरिस की मारी 33 साल की उम्र में भारत आई  और उसे गाइड धीरज से प्यार हो गया और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। आज मारी भारतीय संस्कृति में पूरी तरह ढ़ल गई है और सलवार सूट और साड़ी पहनने लगी है।

बता दें कि मारी खुद एक टीचर है और उनके पिता एक डॉक्टर हैं और उनकी मां भी एक टीचर हैं। मारी ने धीरज के साथ रहने के दौरान धीरे-धीरे हिंदी बोलना सीख लिया। मारी और धीरज के दो बच्चे हैं और वह अपने दोनों बच्चों को हिंदी और फ्रेंच भाषा सिखाते हैं।

भारतीय परंपरा के रंग में रंगी मारी

बता दें कि धीरज और मारी की शादी को 7 साल हो गए और आज दोनों एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। मारी पूरी तरह से भारतीय रंग में ढल गई है और सभी भारतीय त्योहारों को पूरे विधि-विधान से मनाती हैं। वह खुद ही अपने घर वालों के लिए खाना पकाती है। वहीं मारी को भारतीय परंपरा के मुताबिक ही त्यौहारों में साड़ी पहनना पसंद है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि