23 साल का भारतीय महाराजा जो है 20 हजार करोड़ का मालिक, खुद को बताता है भगवान राम का वंशज

भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था शुरू होने के बाद राजा महाराजाओं का दौर खत्म हो चुका है लेकिन महाराजा के वंशज कई राज्यों में आज भी मौजूद है और वह उसी शाही अंदाज में रहते हैं।

आज हम बात करेंगे जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले 23 वर्षीय पद्मनाभ सिंह की जो जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज है और वह करीब 20 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

राजपरिवार है भगवान राम का वंशज

महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह नरेंद्र सिंह और राजकुमारी दीयाकुमारी के पुत्र हैं। वहीं इस परिवार से संबंध रखने वाली पद्मिनी देवी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वे वंशज थे। साथ ही पद्मनाभ सिंह की माता राजकुमारी दिया कुमारी ने एक दस्तावेज के माध्यम से क्रमबद्ध तरीके से बताया था कि उनका परिवार भगवान राम का वंशज है।

आज भी रहन सहन का अंदाज एकदम शाही

महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह की बात करें तो वह जयपुर के रामनिवास महल में प्राइवेट आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके अपार्टमेंट में बेडरूम के साथ ड्रेसिंग रूम, डायनिंग रूम, किचन, बरामदा और एक स्विमिंग पूल भी उपलब्ध है। अपने अपार्टमेंट में पद्मनाभ सिंह पूरे शाही अंदाज के साथ रहते हैं। हर सुख-सुविधा उनके अपार्टमेंट में मौजूद है।

2011 में किया गया राजतिलक

पद्मनाभ सिंह को साल 2011 में उनके दादा मानसिंह बहादुर के निधन के बाद राजा बनाया गया था। मान सिंह बहादुर जयपुर के अंतिम राजा थे। उनका परिवार राजधानी जयपुर के सिटी पैलेस में 1727 से रहता है।

कई बड़े-बड़े शौक रखते हैं पद्मनाभ सिंह

पद्मनाभ सिंह की बात करें तो उन्हें शाही परिवार का वंशज होने के नाते कई बड़े-बड़े शौक हैं। उन्होंने केवल 13 साल की उम्र में पोलो खेल खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने भारतीय पोलो टीम की कमान भी संभाली हुई है।

आपको बता दें कि वह इंग्लैंड के प्रिंस विलियम और हैरी के साथ भी पोलो खेल चुके हैं। इसके साथ ही महाराजा को सबसे युवा पोलो प्लेयर का खिताब भी मिला है।

विदेशों में पढ़ाई पूरी कर चुके हैं पद्मनाभ सिंह

पद्मनाभ सिंह कि शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद वह ब्रिटेन के मिलफील्ड स्कूल पहुंचे और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से उन्होंने लिबरल आर्ट्स में डिग्री प्राप्त की है। साथ ही रोमा यूनिवर्सिटी से म्यूजियोलॉजी में आर्ट्स हिस्ट्री की पढ़ाई भी पूरी की है।

घूमने फिरने के हैं शौकीन

पद्मनाभ सिंह रैंप वॉक और मॉडलिंग भी करते हैं। केवल 19 वर्ष की आयु में उन्होंने इटली की मिलान में डालचे एंड गब्बामा कंपनी के लिए रैंप वॉक किया। पद्मनाभ सिंह को घूमने फिरने और महंगे कपड़ों का भी शौक है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि