झालावाड़ की बेटी पूजा तेजी ने जीता गोल्ड मैडल, सगाई तोड़ी और घर से भाग गई और पूरा किया सपना

पंजाब के पटियाला में आयोजित हो रहे 60वे नेशनल इंटरेस्ट स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में झालावाड़ की बेटी पूजा तेजी ने अपना कब्जा गोल्ड मेडल पर जमा लिया है। पूजा तेजी ने इस चैंपियनशिप में 10000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इस दौड़ को 35 मिनट और 29 सेकेंड में पूरा किया। झालावाड़ की बेटी पूजा तेजी के गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूरे जिले और उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

सभी लोग पूजा के गोल्ड मेडल जीतने पर खुशियां मना रहे हैं। हम आपको बता दें तो पूजा नहीं 5000 मीटर दौड़ में भी भाग लिया था। उस दौड़ में पूजा अंतिम चार में आने में सफल रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

वही हम आपको बता दे तो पूजा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें बधाई देने के लिए ट्वीट किया। वसुंधरा राजा ने लिखा कि बहुत खुशी की बात है। झालावाड़ की होनहार बेटी ने पंजाब पटियाला में आयोजित हो रहे नेशनल एथलेटिक्स में 10000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

वही हम आपको बता दे तो पिछले दिनों भी झुंझुनू के नीरज बलौदा और पिलानी की मंजू बाला ने हैमर थ्रो में मेडल जीतकर के प्रदेश का नाम रोशन किया था। वही राजस्थान खिलाड़ी लगातार इस इंटर स्टेट चैंपियनशिप में मेडल जीतकर अपने परिवार के साथ राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

पहले बॉक्सर बनने का था सपना

पूजा बचपन से अखबार पढा करती थी, अखबार में केवल खेल की खबरों को पढ़ती थी। पूजा बताती है वह जितने वाले खिलाड़ियों की फोटो काट कर रख लेती थी। पूजा पहले बॉक्सर बनना चाहती थी। इसी के चलते उन्होंने घर के कपड़ो से बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया था।

घर वाले करवाना चाहते थे शादी

पूजा के घर वाले उनकी शादी करवाना चाहते थे। पूजा की सगाई भी कर दी गई थी। लेकिन पूजा अपने सपने को जीना चाहती थी। वह सगाई को तोड़ कर घर से भाग गई थी। पूजा के घर वालो ने उस दौरान पुलिस में कंप्लेन भी कर दी थी।

जिला अधिकारी ने कहा आगे बढ़ो

पूजा घर से भागने के बाद जिला अधिकारी से मिलने चली गई थी। वहां उन्हें जिला अधिकारी ने कहा था आगे बढ़े वह साथ देंगे। पूजा ने तब कहा था कि घर वाले खलने देते है लेकिन बॉक्सिंग के लिए इजाज़त नही देते। तब पूजा ने उसके बाद दूसरे खेल में जाने का निर्णय कर लिया।

सुबह 4 बजे उठकर दौड़ लगाती थी पूजा

पूजा ने इसके बाद मेहनत करना शुरू कर दिया। सुबह 4 बजे वह दौड़ लगाती थी। रोजाना पूजा अब 10 घण्टे की प्रैक्टिस करती हैं। पूजा ने झालावाड़, जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में दौड़ में भाग लेकर राज्य स्तर पर कई मेडल जीते हैं। इसके अलावा नेशनल स्तर पर उन्होंने मथुरा, हैदराबाद, चंडीगढ़ में मैराथन में शामिल होकर भी मेडल जीते हैं।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि