एक फौजी की हौसलों की उड़ान, जवान सुनील कृष्णियां ने अपनी कलम से लिखे जबरदस्त गाने

वो कहते हैं कि जिनके हौसलों में उड़ान होती है उनके लिए हर लक्ष्य छोटा हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताएंगे जिसने परिवार की स्थिति को देख करके मेहनत की और भारतीय सेना में भर्ती हो गए। सेना में रहकर भी आज वह अपने बचपन के शौक को पूरा कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जिला झुंझुनू तहसील खेतड़ी गांव हरडिया के रहने वाले सुनील कृष्णियां की।

सुनील कृष्णियां के जीवन के बारे में आपको बताएं तो उनकी उनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ, उनके पिता एक किसान थे। लेकिन जब सुनील दसवीं कक्षा में पढ़ा करते तब उनके पिता का किसी बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके बाद उनकी मां और सुनील की जिम्मेदारी सुनील के कंधों पर आ गई। अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए सुनील ने मेहनत करना शुरू कर दिया। उन्होंने नौकरी की तैयारी करना शुरू कर दिया, सुनील बताते हैं कि जब उन्होंने 12वीं कक्षा पास की तब 19 वर्ष की आयु में उनका चयन सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में हो गया।

19 वर्ष की आयु में उन्होंने भारतीय सेना को ज्वाइन कर लिया। सुनील सिक्योरिटी फोर्स में बतौर सिपाही भर्ती हुए। सेना में भर्ती होने के पीछे सुनील बताते हैं कि उनके कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उन्हें पता था कि परिवार एक अच्छी स्थिति में नहीं है, उसको सुधारने के लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी। अपने परिवार के लोगों की थोड़ी मदद से वह भर्ती हो गए। आज सुनील भारतीय सेना में 8 साल से नौकरी कर रहे हैं।

पिता के जाने के बाद छूट गया बचपन का शौक

सुनील बताते हैं कि बचपन से उन्हें गाने लिखने का बेहद शौक था। कमरे बंद करके वह खुद गाया करते और जोड़ जोड़ कर गाने लिखा करते थे। लेकिन पिता के निधन के बाद उनका शौक छूट गया और उन्होंने सिर्फ परिवार की स्थिति को सुधारने की सोच ली थी। सुनील बताते हैं कि वह हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा को देखकर गाने लिखने के लिए प्रेरित होते थे।

सेना में रह कर पूरा कर रहे है बचपन का सपना

सुनील अब बीएसएफ में जाने के बाद वह पहले ड्यूटी करते है। ड्यूटी से समय निकालने के बाद गाने लिखा करते है। हाल ही में उनका एक गाना भी रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर रिलीज हुआ हैं उनका लिखा गाना ~ उनके रिलीज हुई गाने की जानकारी आपको दे तो गाने का नाम कट्टी है। गाने को सुनील कृष्णियां ने खुद लिखा है। इस गाने को आवाज दी है, हरियाणवी सिंगर गगन हरियाणवी और मनीषा शर्मा ने। गाने में गगन हरियाणवी के साथ सोनिका सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। गाने को यूट्यूब चैनल रॉयल म्यूजिक फैक्ट्री के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। उनका गाना कट्टी पति पत्नी की नोक झोंक पर आधारित है। इसके अलावा आज सुनील का एक गाना पहले भी आ चुका है।

सेना में रहकर पढ़ाई पूरी की

गाने लिखने के अलावा सुनील ने भारतीय सेना में रहकर आगे की पढ़ाई भी की है। सेना में रहते हुए उन्होंने बीए के बाद MA की पढ़ाई भी पूरी की। सुनील बताते हैं कि उनका परिवार एक अच्छी स्थिति में नहीं था लेकिन उन्होंने मेहनत करके सेना में भर्ती हुए और अब जीवन अच्छा चल रहा है। इसके अलावा और बताते हैं कि उनके गाने का लिखने लिखने का शौक आज भी जारी है। वह और भी गाने लिख चुके हैं,भविष्य में वह दो तीन गाने बैक टू बैक रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

वही सुनील के परिवार में साल 2019 में एक बड़ा झटका लगा। उनके चचेरे भाई राजेंद्र सेना में ड्यूटी करते हुए जम्मू व कश्मीर में श’हीद हो गए। उनके भाई जाट रेजिमेंट में ड्यूटी कर रहे थे और दिसंबर 2019 में श’हीद हो गए थे। सुनील के सेना जीवन की बात करें तो वह समय में बाड़मेर के बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे हैं और अपने गाने के शौक को भी पूरा कर रहे हैं।

वाकई एक गरीब परिवार से उठकर सुनील ने सेना को ज्वाइन किया और अपने शौक को जिंदा रखने के लिए भी गाने भी रिलीज कर रहे हैं हम सुनील की मेहनत को तो सलाम करते है ही साथ उन्हें उनके के आने वाले भविष्य के सभी प्रोजेक्ट के लिए बधाइयां देते हैं। उम्मीद जताते हैं कि जिस तरीके से वह सेना में रहकर के देश की सेवा कर रहे हैं, वैसे ही अच्छे-अच्छे गानों से लोगों का मनोरंजन भी करते रहेंगे।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि