झुंझुनू की बेटी IAS कृतिका कुलहरी बनी हिमाचल प्रदेश के सोलन की जिला कलेक्टर, नाम किया रोशन

राजस्थान के झुंझुनू जिले के सागासी गांव हाल निवासी इन्दिरा नगर की रहने वाली कृतिका कुल्हरी हिमाचल प्रदेश डीसी पद पर प्रोमोट हो गई है। उनके प्रमोशन की खबर सुनते ही गांव में खुशियों की लहर दौड़ चुकी है। कृतिका कुल्हरी के आईएएस बनने की कहानी बड़ी शानदार रही हैं। कृतिका कुल्हारी केवल 25 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा को पास करके बनी थी। साल 2013 में उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 132वी रैंक हासिल की थी। झुंझुनू जिले की इस बेटी ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया था।

कृतिका कुल्हारी की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने मशहूर संस्थान बिट्स पिलानी से बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता से प्रेरित होकर सिविल पर क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करने का निर्णय किया।

पिता भी थे आरएसएस अधिकारी 

कृति कुल्हरी के पिता नरेंद्र कुल्हरी की बात करें तो वह बीकानेर में एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर पद पर कार्यरत थे। लगभग 3 साल पहले उनके पिता जयपुर के अंबर होटल में डैड पाए गए थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रहा था नरेंद्र कुल्हरी का हार्टअटेक्ट की वजह से निधन हो गया है।

कई नौकरी त्याग कर बनी आईएएस : 

वही कृतिका कुलहरि की बात करे तो उन्होंने इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद कई नौकरी के ऑफर मिले थे। लेकिन उन्होंने उन सभी नौकरियों को त्याग कर यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया था। कृतिका अपने पिता की तरह सिविल क्षेत्र में जाना चाहती थी। इसी को लेकर उन्होंने कई बड़ी कंपनियों की नौकरी को छोड़कर आईएएस बनने का निर्णय किया था। कृतिका हिमाचल प्रदेश में पहले चंबा जिले में एडीसी पद पर कार्यरत थी। लेकिन अब वह हिमाचल प्रदेश में डीसी पर प्रमोट हो गई है।

आपको बताए तो साल 2009 में कृतिका के भाई का भी निधन हो गया था। इसके चलते वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान रह गई थी।

Add Comment

   
    >