होटल के 6वी मंजिल से कूदी फैशन मॉडल, सु’साइड से पहले ही पिता को बोल के लगा दी छलांग

जोधपुर : रातानाडा के एक होटल के छठे फ्लोर से जोधपुर शहर की एक मॉडल ने रविवार छलांग लगा दी। इस मॉडल का नाम है गुनगुन उपाध्याय है। गुनगुन ने जब छलांग लगाई थी उस वक्त वह रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी हुई थी। अभी गुनगुन का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वह अभी खतरे से बाहर है।

सुसाइड करने से पहले पिता को किया था कॉल

गुनगुन एक मॉडल है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आयी थी। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को फोन करके यह कहा कि मैं सुसाइड करने जा रही हुं, बस मेरा चेहरा देख लेना। बेटी की ऐसी बाते सुनते ही गणेश उपाध्याय घबरा गए और उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस से संपर्क करने पर एसीपी देरावर सिंह ने फोन के आधार पर गुनगुन की लोकेशन निकाली और रातानाडा होटल पहुंची। लेकिन पुलिस ने पहुंचने में देर कर दी, तब तक गुनगुन होटल से छलांग लगा चुकी थी।

सुसाइड करने की वजह जल्द आएगी सामने

गुनगुन को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि गुनगुन की चेस्ट के साथ – साथ उसके पैर भी फैक्चर है। ज्यादा ऊंचाई से गिरने के कारण काफी बल्ड निकल गया और डॉक्टरों की टीम लगातार ब्लड चढ़ा रही है। लेकिन गुनगुन ने सुसाइड क्यों किया ये बात अभी सामने नहीं आई है, क्योंकि अभी गुनगुन कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा पुलिस गुनगुन से पुछताछ करेगी।

Add Comment

   
    >