भूख हड़ताल पर बैठे रविंद्र सिंह भाटी की बिगड़ी तबियत ! जेल में 5 दिन से अनशन पर थे बैठे

जोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) में 5वें दिन रविन्द्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) की तबियत बिगड़ी और 72 वर्षीय मोहन सिंह की भी बेहोश होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी 5 दिन से बिना खुश खाये अनशन पर बैठे थे जिससे उनकी तबियत ख़राब हो गई।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र सिंह भाटी को जेल हो गई थी, जिससे वो 5 दिनों से दोनों अनशन पर बैठे थे। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाकर भाटी का चैकअप करवाया गया।

बता दें कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 27 जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री व राज्यपाल इस दौरान वर्चुअल रूप से जुड़े हुए थे।

इसी दौरान पूरविन्द्र सिंह भाटी ने जमकर प्रदर्शन किया, इस हंगामे के बाद पूर्व छात्रनेता व कर्मचारी सहित 8 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Add Comment

   
    >