कोरोना पीड़ितों को नई जिंदगी देते 5 दोस्तों की कहानी, लग्जरी कारों को बना दी एम्बुलेंस

बढ़ते कोरोनावायरस संकट के बीच कुछ लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया राजस्थान के कोटा शहर से। कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर कोटा में पांच दोस्तों ने जब लोगों को परेशान होते देखा तो उन्होंने अपनी लग्जरी कार को ही एंबुलेंस में तब्दील कर लिया। मरीजों को ऑक्सीजन और एंबुलेंस से संबंधित सेवाएं पहुंचाने लगे।

पूरे मामले बताएं तो कोटा के 5 युवाओं ने अपनी लग्जरी कारों को इमरजेंसी एंबुलेंस में तब्दील कर लिया।उन्होंने उन्हीं कार में बेड ऑक्सीजन की सेवा भी उपलब्ध करानी शुरू कर दी। आपको बताएं विज्ञान नगर के निवासी चन्देश (44) आर्य समाज रोड पर एक सर्विस सेंटर चलाते हैं। वह गाड़ियां ठीक करने का काम करते हैं। एक रोज जब उन्होंने लोगों को ऑक्सीजन और एंबुलेंस के लिए भटकते हुए देखा तो उनके मन में विचार आया कि क्यों ना यह सेवा खुद से ही शुरू की जाए।

इसके लिए उन्होंने साईं मित्र मंडल के आशीष,भरत,रवि कुमार और आशु को संपर्क किया इसके बाद सभी पांचों दोस्तों ने मिलकर अपनी तीन लग्जरी कारों को एंबुलेंस में ही बदल दिया। यह तीन कार में एक उनकी खुद की कार हैं, एक उनके भाई की कार हैं और एक चाचा की कार है। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी में 3 मरीजों को एंबुलेंस से जुड़ी सेवा दी जा सकती है। बीते मंगलवार को भी 4 मरीज भर्ती किए गए, 2 मरीजों को घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर भी पहुंचाया गया।

आपको बताइए यह ग्रुप घर घर जाकर बीमार व्यक्तियों को चिन्हित करते हैं, साथ ही उन्हें ऑक्सीजन भी पहुंचाते हैं। अगर मरीज को डॉक्टर की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें डॉक्टर तक ले जाने से लेकर वापस घर छोड़ने तक का काम भी यह मुफ्त में करते हैं। साथ ही उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है जिसके बाद लगातार रोजाना कई सैकड़ों फोन इनके पास आ रहे हैं।यह सभी सेवाएं मुफ्त में पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं।

रोजाना के खर्चे पर चन्देश का कहना है की मरीज को ऑक्सीजन देते समय गाड़ी का एसी ऑन करना पड़ता है। साथ ही इन सभी खर्चों को मिलाकर रोजाना 5 से 7 हजार रुपयों का खर्चा आ जाता है। लेकिन हम इसकी प्रवाह नहीं कर रहे है। हम किसी की जान बचा सके बस हमने तो यही ठाना है।

अब यह अच्छी खबर सुनकर जरूर वहां के मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि