प्रतापगढ़ की इस गोशाला में तैयार हुआ 11 क्विंटल आमों का रस, गायों ने उठाया लुत्फ!

Rajasthan: राजस्थान में एक जगह ऐसी भी है, जहां गायों को वाआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है। गायों की देखभाल ऐसे की जाती है मानो वे घर आईं मेहमान हों। राजस्थान के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) की श्री महावीर गोवर्धन गोशाला गायों के लिए किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। गए साल यहां 11 क्विंटल आमों का रस तैयार कर गायों के बीच सर्व किया गया था। लोग और गोशाला के कार्यकर्ता गायों की हर छोटी से छोटी चीजों का बखूबी ख्याल रखते हैं। (Mango Shake For Cows in Rajasthan Gaushala)

Rajasthan

गोशाला के आयोजकों का कहना था कि आम के सीजन में जब सभी लोग आम का स्वाद ले रहे होते हैं तो फिर हमारी गायें कैसे इसके टेस्ट से पीछे रहे। यही कारण है कि गायों को आमरस का स्वाद चखाने के लिए व्यवस्था की गई तथा आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की थी।

Mango Shake For Cows

गायों के लिए मैंगो शेक की व्यवस्था के लिए महिलाएं आगे आईं अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 11 क्विंटल आमों का रस तैयार किया और उसे खोर (कुंड) में भरा। इसके बाद गोसेवकों ने इसमें अपनी श्रद्धा के अनुसार ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। उस समय गोशाला में लगभग 1205 गायें और बछड़े थे। सभी को आम रस पिलाया गया। इस मौके पर गायों को गुड़, हरा चारा, तथा लापसी भी खिलाई गईं। यह पहली बार था जब गायों को मैंगों शेक सर्व किया गया था। गोसेवकों ने इस अवसर पर दिल खोलकर सेवा की थी।

Mango Shake For Cows in Rajasthan Gaushala

गायों की सेवा के लिए आयोजनकर्ताओं के (Mango Shake For Cows in Rajasthan Gaushala) चेहरे पर खुशी देखी गई। इसमें शामिल लोगों का कहना था कि मूक प्राणियों के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। प्रकृति ने उनको हमें सेहतमंद रखने की जिम्मेदारी सौंपी है और इसलिए मानवता के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी सेवा करें।

Rajasthan Budget 2023: बजट की ये 30 घोषणाएं आम आदमी के लिए किसी खजाने से कम नहीं है!

Add Comment

   
    >