सीएम गहलोत का दावा इस बार बदलेगी राजस्थान की परंपरा, फिर होगी कांग्रेस की वापसी! गिनवाए काम!

Rajasthan News: राजस्थान में जल्द ही विधानसभा (Rajasthan Election 2023) चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसे लेकर चुनावी चहल-पहल शुरू हो चुकी हैं। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि राजस्थान के साथ-साथ कई राज्यों में उनकी सरकार बनने वाली है। वहीं चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) कैसे पीछे हटते। उन्होंने भी जीता का दावा करते हुए जनता के सामने अपना  रिपोर्ट कार्ड सामने रखा है।


मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जनता का मूड हमारे  पक्ष में है, हमने राजस्थान में बेहतरीन और कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। हमारी प्रतिबद्धता प्रदेश की जनता के साथ है, कोविड के समय हमारे मैनेजेंट की प्रशंसा पूरे वर्ल्ड में हुई है। लोगों में हमारी सरकार को लेकर विश्वास है हमने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के साथ-साथ कई ऐसे काम किए हैं जिनसे जनता का डायरेक्ट फायदा हुआ, जनता हमारी सरकार की ही वापसी करेगी।’ (Rajasthan News)

मुख्यमंत्री इससे पहले भी कई बार सरकार की वापसी का दावा कर चुके हैं। मीडिया से उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार के खिलाफ कोई ऐसी बात नहीं है जिससे जनता को असुविधा हुई हो। उन्होंंने चिरंजीवी योजना को लेकर दावा किया था कि ऐसी योजना पूरे देश में नहीं है। इसका फायदा जनता को मिला रहा है और यही जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता फिर से हमें चुनेगी।

बजत- आम जनता के नाम

वहीं मुख्यमंत्री गहलोत  में इस बार बजट-2023 में सभी वर्गों के लोगों का ख्याल रखा है। प्रदेश के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस बार राजस्थान की परंपरा बदलेगी और फिर कांग्रेस की वापसी होगी।

Rajasthan Budget 2023: बजट की ये 30 घोषणाएं आम आदमी के लिए किसी खजाने से कम नहीं है!

Add Comment

   
    >