राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 31857 भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिली हरी झंडी!

Rajasthan Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 31857 पदों पर भर्तियां की जानी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जल्द ही यह भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्णय से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स के 1765 पद, नर्सिंग ऑफिसर के 7860 पद, फार्मासिस्ट के 2880 पद, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1090 पद तथा असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 1090, लैब टेक्नीशियन के 2205 समेत कुल 19539 नियमित पद तथा 12288 पदों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पदों पर भर्ती की जानी है।

Rajasthan Sarkari Naukri 2023

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग राजमेश एवं झालावाड़ मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल में नियमित खाली पदों पर संबंदित सेवा नियमों के अनुसार भर्ती होगी। इन विभागों में रिक्त संविदा पदों पर राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के अंतर्गत भर्तियां की जाएंगी। (Rajasthan Sarkari Naukri 2023) विभागों में कोविड महामारी के दौरान मार्च 2020 से मार्च 2022 तक संविदा, तदर्थ आवश्यक अस्थाई आधार पर कार्यरत रहे। मौजूदा वक्त में कार्यरत कार्मिकों को आने वाली भर्तियों के बोन अंक दिए जाएंगे। कॉन्ट्रैक्ट, आवश्यक अस्थाई आधार पर नियुक्त कार्मिक को 2 साल से कम समय पर 15 तथा दो से तीन साल की कार्य अवधि पर 20 एवं तीन साल या इससे अधिक कार्य अवधि पर 30 बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।

अब प्लान आगे के लिए टाले नहीं क्योंकि बजट और समय के अनुकूल हैं ये बेस्ट 6 जगहें

Add Comment

   
    >