क्या हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की फिराक में है राजस्थान सरकार? होंगी 1 लाख 4 हजार पदों पर भर्ती!

Sarkari Naukri in Rajasthan: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। राजस्थान की गहलोत सरकार (Gehlot Sarkar) 1 लाख 4 हजार पदों पर भर्तियां करने की तैयारी कर रही है। जिनमें 21,531 पद शिक्षा विभाग के लिए होंगे। फायनेंशियल अप्रूवल के लिए फाइल सीएम ऑफिस (CM Office) तक भेजी जा चुकी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दें।

खास बात है कि इस भर्ती अभियान में हर विभाग के लिए पदों को आंवटित किया गया है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त 30 हजार पद सफाई कर्मचारियों के लिए होंगे। जबकि 50 हजार पद महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के लिए, 1 हजार पद कृषक मित्र के लिए, 500 पद पशुधन सहायक के लिए तथा 1 हजार पद सरस मित्र के लिए होंगे। इन सब के अलावा चिकित्सा, सामाजिक, न्याय तथा अधिकारिता, राजस्व और पुलिस विभाग के साथ ही सरकार के अन्य विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए रिव्यू किया जा रहा है। ऐसे में काफी हद तक संभावना है कि मुख्यमंत्री बंपर भर्तियाों का ऐलान कर दें।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 31857 भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिली हरी झंडी!

शिक्षा विभाग के निदेशक गौरव अग्रवाल के मुताबिक, राजस्थान के सरकारी स्कूलों तथा शिक्षा विभाग में खाली चल रहे पदों को रिव्यू किया गया था, जिस आधार पर भर्ती की संख्या का निर्धारण किया गया है। जैसी ही मंजूरी मिलती है। हम पदों के अनुसार संबंधित एजेंसी को आवेदन भेजेंगे ताकि भर्ती जल्द से जल्द पूरी की जा सके। यदि फरवरी महीने के लास्ट तक मंजूरी मिल जाती है तो मार्च में भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा होगी। जैसे ही विज्ञप्ति जारी होगी, उसके 3 महीने बाद परीक्षा का आयोजन होगा।

शिक्षा विभाग के 21,531 पदों के लिए निम्न पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

nursing bharti

  • अध्यापक ग्रेड थर्ट (रीट)- 12160 पद
  • व्याख्याता- 4,444 पद
  • वरिष्ठ अध्यापक- 2561 पद
  • शारीरिक शिक्षक ग्रेड सेकेंड- 114 पद
  • पुस्तकालय ग्रेड थर्ड- 567 पद
  • प्रयोगशाला सहायक- 251 पद
  • कनिष्ठ सहायक- 1412 पद
  • शीघ्र लिपिक (स्टेनोग्राफर)- 22 पद

सफाई कर्मचारियों के 31,000 पद पर भर्तियां की जानी हैं।

  • बजट में 85,500 पदों पर भर्तियों की घोषणा की गई थी। इसमें (Sarkari Naukri in Rajasthan) राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश भर में अगले 2 साल में 30,000 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
  • इस भर्ती अभियान में सभी वर्गों के लोग अप्लाई कर सकेंगे। परंतु वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाएगी।

50,000 युवाओं को वार्ड स्तर पर मिलेगा रोजगार

  • राजस्थान में महात्मा गांधी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए अंहिसा विभाग की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 50,000 महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्तियां की जाएंगी।
  • ये युवक सरकार की योजनाओं का घर्घर प्रचार करेंगे तथा शांति और सद्भाव का संदेश देंगे।

1,000 कृषक मित्रों की भर्ती

  • अगले एक साल में एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट 1 हजार युवाओं को सरकार कृषक मित्र के पद पर भर्ती करेगी।
  • यह भर्ती संविदा के नए नियमों के तहत होगी। कृषक मित्रों को ड्यूटी लगाने के लिए मोबाइल एग्री क्लिनिक की स्थापना की जाएगी।

500 पशुधन सहायक की होगी भर्ती

  • पशुपालकों को डोर स्टेप पर टैगिंग, टीकाकरण, बीमा, कृत्रिम गर्भाधान उपलब्ध कराने के लिए 500 पशुधन सहायक को मानदेय पर रखा जाएगा।

1000 सरस मित्र होंगे भर्ती

  • डेयरी से जुड़े रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने बजट में अगले वित्त वर्ष में 5 हजार सरस बूथ और 200 नए सरस पार्लर खोलने की घोषणा की है।
  • डोर स्टेप डिलीवरी के लिए सरकार 1000 सरस मित्रों की भर्ती कर उन्हें रोजगार देगी।

राजस्थान पुलिस विभाग में 75 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें अब किसे क्या पद मिला?

Add Comment

   
    >