पति पत्नी बनकर 2 औरतें 9 महीने से लगाती रही चूना, दोनों जालसाज़ महिलाओं की भंडाफोड़ की कहानी

भारत मैं लगातार ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ से भी सामने आया है हम आपको बताएं दांतारामगढ़ पुलिस ने दो ठग औरतों को गिरफ्तार किया है मामला दो दर्जन से लोगों को शिकार बनाकर लाखों रुपए ठगने का हैं। साथ ही अचंभे की बात यह रही कि महिलाएं पति पत्नी के रूप में दांतारामगढ़ में रहकर लोगों के साथ ठगी कर रही थी।

पति पत्नी बनकर लुटती थी

पूरे मामले की जानकारी आपको दे तो दोनों महिलाएं गुजरात की रहने वाली है महिलाओं की पहचान पुलिस ने कर ली है एक का नाम रितु पटेल है और दूसरी महिला की पहचान दर्शना पंडित के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं पति पत्नी बन कर के लोगों को ठगी का शिकार बना दी थी रितु पटेल सीकर में ऋतु भाई पटेल बनकर रहती थी।

पिछले लॉक डाउन में आकर रही और बनाया शिकार

दोनों महिलाओं की बात करें तो वह पिछले लॉकडाउन में टैक्सी ड्राइवर के साथ राजस्थान सीकर में आई थी। जिसके दलपतपुरा,दांतारामगढ़ में दोनों महिलाएं एक किराए के मकान पर रहने लगी थी। अचंभे की बात यह रही कि मकान मालिक को भी सच का पता नहीं था। दोनों महिलाएं फेक आईडी बनाकर के किराए पर रहती थी। मकान मालिक के पूछने पर बताया जाता था कि सीकर में उनका एक प्रोजेक्ट चल रहा है। लेकिन असल में दोनों महिलाएं दो दर्जन से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी थी। दोनों महिलाओं ने कई लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी की थी।

9 महीने तक नही हुआ शक

दांतारामगढ़ के रहने वाले तेजाराम के घर पर दोनों महिलाएं किराए पर रह रही थी। 9 महीने तक रहने के बाद भी तेजाराम को उनके ऊपर शक नहीं हुआ। 9 महीने बाद तेजाराम को उन पर थोड़ा शक हुआ जिसके बाद दोनों महिलाएं दांतारामगढ़ से फरार हो गई थी। दांतारामगढ़ के बाद दोनों महिलाओं ने त्रिवेंद्रम को अपना नया ठिकाना बनाया और वहां पर फेक आईडी बनाकर लोगों के साथ ठगी करना शुरू कर दिया था।

गुजरात से हुई गिरफ्तार

दोनों महिलाओं को राजस्थान की दांतारामगढ़ पुलिस ने गुजरात के मेहसाणा से जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तार किया है। साथ ही मेडिकल कराने के बाद दोनों महिलाओं की असलियत का पता लगाया गया है। महिलाएं पति पत्नी के रूप में रहती थी लेकिन पुलिस के मेडिकल कराने के बाद पता चला कि पति पत्नी नहीं दोनों महिलाएं है। ठगी करने के इरादे से पति पत्नी होने का नाटक करती थी।

अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि