सीकर के डॉक्टर का उड़ गया तोता! कोको की तलाश में की इनाम की घोषणा ~ कीमत जान रह जाओगे हैरान

सीकर : ‘तोता की सूचना दें इनाम पाए’ यह घोषणा सीकर शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने करवाई है। दरअसल, वीके जैन अस्पताल से एक तोता इन दिनों गुम हो गया है। और इस तोते को ढूंढने का सिलसिला जोरो – शोरो से चल रहा है।

दो साल पहले लाए थे डॉक्टर ये तोता

दरअसल, दो साल पहले डॉ. वीके जैन हॉस्पिटल में ग्रे पैरेट प्रजाति का एक पालतू तोता लाया गया था। जिसकी कीमत करीब अस्सी हजार रुपए बताई जा रही है। इस तोते का नाम कोको है। कोको बुधवार में दिन के समय कहीं उड़ गया था।

ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

इस गुम हुए तोते को ढूंढने के लिए डॉ. वीके जैन की ओर से इश्तिहार छपवाया गया है जिसमें उन्होंने तोते की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

तोते का गुम होना और इसके लिए इश्तिहार छापे जाना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। बता दे कि यह दो तोते थे जिसमें एक तोता कोको उड़ गया है।

परिवार के सदस्य की तरह था लगाव

डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने तोते को बहुत प्यार से पाला है। उसे शिरींज से दूध और जूस पिलाया है। अपने साथ बिठा कर खाना खिलाया है। ऐसे इस परिवार का पक्षी तरफ लगाव होना तो निश्चित है। तोते के गुम होने पर पूरा परिवार उसकी याद में उदास बैठा है। हालांकि अभी तोते की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन डॉक्टर का कहना है जो भी तोते का पता बताएगा उसका उचित इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें! कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते समय शहीद दीपचंद वर्मा की शौर्य गाथा, मिला वीरता पुलिस पदक

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि