राजस्थान का 65 साल पुराना प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर जहाँ होती मां के नौ रूपों की पूजा

यूं तो हिंदुस्तान में कई हजारों मंदिर है। हिंदुस्तान में हर गली मोहल्ले में आपको एक मंदिर देखने को मिल जाएगा लेकिन कुछ मंदिरों का इतिहास और उनकी कुछ विशेषताएं उन्हें खास बनाती हैं। ऐसा ही एक मंदिर है राजस्थान (Rajasthan) के श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) में विनोबा बस्ती में स्थित दुर्गा माता का मंदिर (Durga Mata Mandir)। यह मंदिर अपने आप में खास है क्योंकि यहां नवरात्रि की समय पूजे जाने वाली मां शारदे के नौ रूपों की पूजा होती है।

65 साल पुराना है मंदिर

श्रीगंगानगर के विनोबा बस्ती में स्थित दुर्गा माता मंदिर का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। यह मंदिर 65 साल पुराना है, इस मंदिर में मां के नौ रूपों की पूजा और अर्चना होती है। साल 1955 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी, वह मंदिर की मुख्य प्रतिमा की स्थापना साल 1965 में की गई।

वही मंदिर कमेटी के सदस्य ने बताया कि साल 2010 के करीब यहां मां के नौ रूपों की स्थापना हुई और इसी के बाद से हर रोज मां के नौ रूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

यहां नवरात्रि के समय पूजे जाने वाले मां के नौ रूप जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिरात्रि सभी नौ रूपों की पूजा और अर्चना की जाती है।

भक्तों का आस्था का केंद

विनोबा बस्ती (Vinoba Basti) का दुर्गा माता का मंदिर (Durga Mata Mandir) भक्तों के लिए आस्था के केंद्र है। राजस्थान के कोने-कोने से लोग यहां मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। कई अन्य राज्य के लोग भी मां के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचते हैं। भक्त पूरे उत्साह के साथ मां के मंदिर में आते हैं। भक्तों के द्वारा मांगी गई मन्नते मां दुर्गा पूरी करती है और इसी वजह से लोगों की आस्था इस मंदिर में एक अलग स्थान रखती है।

जिस तरीके से पिछले 2 सालों से कोरोनावायरस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उसी तरीके से भारत में भी इस बीमारी ने अपने पैर पूरी तरीके से फैला लिए हैं। जब भारत के अंदर लॉकडाउन लगाया गया तब सभी मंदिर बंद कर दिए गए थे और पिछले वर्ष भी त्योहारों समय मंदिरों को बंद ही रखा गया था।

ऐसे में जब इस बार बीमारी कम होने के बाद शर्तों के साथ मंदिरों को भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया तब श्रीगंगानगर स्थित विनोवा बस्ती के दुर्गा माता मंदिर में भी कोरोनावायरस को ध्यान रखते हुए अलग व्यवस्था की गई है।

इस मंदिर में नवरात्रि के समय एक अलग भीड़ देखने को मिलती है। वही अष्टमी व नवमी के दिन माता के मंदिर में कई हजार भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी के सदस्य ने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार की गाइडलाइंस को पूरी तरीके से ध्यान में रखते हुए भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है।

मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क, सैनिटाइजर समेत तमाम तरीके के जरूरी और आवश्यक चीजों को ध्यान में रखते हुए ही भक्तों को माता के नौ रूपों के दर्शन कराए जा रहे हैं।

Add Comment

   
    >