इस वक्त राजस्थान की ये 10 जगहें घूमने के लिए सबसे जख्खास हैं, देखें लिस्ट!

Top 10 places to visit in Rajasthan: राजस्थान पर्यटन के हिसाब से बेहद बढ़िया जगह है, लेकिन यदि इस मौसम में यहां विजिट किया जाए तो बात ही क्या है। इसलिए आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप इस वेदर में विजिट करेंगे तो गांरटी है चोखा मजा मिलेगा।

हवा महल-जयपुर- Hawa Mehal in Jaipur

hawa mahal

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोग जयपुर इस दौरान जमकर विजिट करते हैं, यदि आप भी प्लान कर रहे हैं- तो जयपुर का हवा महल जाना कतई न भूलें। महल को राजस्थान में विंड पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यहां की वास्तुकला वाकई दिल जीत लेने वाली है। इसका निर्माण सवाई जय सिंह के पोते सवाई प्रताप सिंह ने सन् 1799 में करवाया था।

जंतर-मंतर Jantar Mantar in Jaipur

jantar mantar in  jaipur

इसके बाद आप जंतर-मंतर भी घूम सकते हैं, यह भी जयपुर में मौजूद है। जंतर-मंतर को यूनेस्को (UNESCO) ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया हुआ है। इसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था। यह भी वास्तुकला के मामले में बेहद खास है।

सिटी-पैलेस- City Palace in Jaipur

city palace

जंतर-मंतर के बाद आप सिटी पैलेस भी घूम सकते हैं। यह जयपुर के पुराने शहर के बीचोंबीच मौजूद है। इसके बाहर तथा अंदर का हिस्सा भूरे संगमरमर के स्तभों पर टिके नक्काशीदार महेराब, सोने और रंगीन पत्थरों की फूलों वाली आकृत्तियों से बना हुआ है, जो बेहद सुंदर लगता है। इसका निर्माण सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था। Top 10 places to visit in Rajasthan

विजय स्तंभ- Vijay Stambh

vijay stambh in Chhitorgarh

विजय स्तंभ मेवाड़ नरेश राणा कम्भा ने महमूद खिलजी के लीडरशिप वाली मालवा की सेना पर सारंगपुर की लड़ाई में जीत के स्मारक के रूप में बनवाया था। यह चित्तौड़गढ़ में मौजूद है। यह वीरता को प्रदर्शित करता है तथा इसकी सुंदरता भी अलौकिक है।

आमेर का किला-Aamer ka Qila

aamer ka qila
आमरे का किला राजस्थान का सबसे सुंदर किलों में से एक है। जयपुर की बगल में मौजूदा इस किले को 16वीं शताब्दी में अकबर के विश्वस्त सेनापति मान सिंह ने बनवाया था। यह किला अपनी सुंदरता जयपुर तक बिखेरता है। यह इतिहास की एक खास धरोहर के रूप में जानी जाती है।

chhitorgarh fort

chhitorgarh fort
यह किला प्रदेश का सबसे प्राचीन किला माना जाता है, जिसे 7वीं शताब्दी में बनाया गया था। इसका इतिहास यहां के बड़े-बूढ़ों द्वारा बेहद रोचक तरीके से बताया जाता है।

उम्मेद भवन पैलेस- Ummed Bhawan Palace

Ummed Bhawan Palace

जोधपुर का यह पैलेस प्राइवेट महल के रूप में विख्यात है, इस किले का शाही अंदाज देश से नहीं बल्कि दुनिया से आंका जाता है।

मेहरानगढ़ किला- Mehrangarh Qila

Mehrangarh Qila

तकरीबन 1200 एकड़ में फैला यह किला राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और खूबसूरती का बखान करता है। शहर को यहां से देखना एक सुखद अहसास होता है।

पटवों की हवेली-Patwon ki Haweli

patwon ki haveli jaisalmer
यदि आप खूबसूरत चित्रकलाओं के शौकि हैं या फिर पारंपरिक आभूषणों के, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। जैसलमेर जाएं तो पटवों की हवेली जरूर विजिट करें।

आभानेरी-Aabhaneri

दौसा जिले के बांदीकुई में आभानेरी मौजूदा है। यह गांव हर्षद माता मंदिर तथा चांद बावड़ी के लिए खूब सुप्रसिद्ध है। यहां दुनिया की सबसे बड़ी बावड़ी है।

राजस्थान की 10 कद्दावर और सशक्त नेत्री ‘चुनाव-2023’ में दिखाएंगी अपना जबरदस्त दमखम

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि