अपना ही रिकॉर्ड तोड़ टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, तेजेंद्र पाल सिंह का सफर

आज हम आपको भारत के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। हम बात कर रहे हैं पंजाब में जन्मे तेजेंद्र पाल सिंह की।

तेजेंद्र पाल सिंह का जन्म 13 नवंबर 1994 को मोगा डिस्टिक पंजाब में हुआ था। तेजेंद्र पाल सिंह एक किसान परिवार से आते हैं। पहले उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था। जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें शॉट पुट खेलने की राय दी और तेजेंद्र पाल सिंह ने क्रिकेट से शॉटपुट में जाने का फैसला कर लिया।

कई मेडल जीत चुके है तेजेन्द्र

तेजिंदर पाल सिंह की बात करें तो वह भारत के लिए कई मेडल जीत चुके है। उन्होंने इंडियन गेनर्जी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वही इस साल 2017 में एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। साल 2019 में दोहू में गोल्ड मेडल जीता था। साल 2018 के एशियन खेलों में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। साल 2018 कॉमनवेल्थ गेम में तेजपाल सिंह अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे थे। 25 अगस्त 2018 को एशियन खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने शॉट पुट में 20.75 मीटर फेंकने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

सऊदी अरब के महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

तेजेंद्र पाल सिंह ने 21 जून को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने शॉटपुट में 21.49 मीटर का थ्रो डालकर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं उन्होंने सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल नदीम का भी रिकॉर्ड तोड़ा। तेजेंद्र पाल सिंह ने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

उम्मीद भारत के लिए लाएंगे गोल्ड

तेजेंद्र पाल सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाई करने के बाद कहा कि वह भारत के लिए स्वर्ण पदक लाने का सपना देख रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे औरभारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है उसी को कायम रखते हुए भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करेंगे।

बनाया एक और रिकॉर्ड

पंजाब के शॉट पुट खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पटियाला में हो रहे इंटर स्टेट एथलीट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। हम आपको बताएं तो उन्होंने पिछले हफ्ते ही 21.49 मीटर का थ्रो फेंककर करके ओलंपिक का टिकट पाया था। अब उन्होंने 21.10 मीटर का थ्रो फेंक कर इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर अपना निशाना साध लिया है। पिछले दिनों ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले तेजिंदर पाल सिंह ने नेशनल और एशियाई रिकॉर्ड में भी सुधार किया है।

Add Comment

   
    >