एक महिला ने 10 बच्चों को दिया एक साथ जन्म, कुदरत का कारनामा बना विश्व रिकॉर्ड

हिंदुस्तान में लगातार कुछ मामले सामने आते हैं जिन्हें देखकर सब लोग चौक जाते हैं। वही दुनिया में भी कुछ मामले ऐसे ही सामने आ रहे हैं। हमने यह तो जरूर सुना है कि किसी मां ने 2 बच्चों को जन्म दिया या 3 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको चौंका दिया है। दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है।

पूरे मामले की बात बताएं तो दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली गोसेम थमारा सिथोले गर्भवती थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें बताया कि पेट में 6 से ज्यादा बच्चे हो सकते हैं। लेकिन बाद में सिटी स्कैन करवाने के बाद पता लगा कि 8 से ज्यादा बच्चे उनके पेट में हो सकते हैं। महिला ने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानी हुई थी। शरीर में दर्द के अलावा चलने फिरने में भी समस्याएं होती थी। डॉक्टर्स के 8 बच्चों के अनुमान के बाद जब महिला की डिलीवरी हुई तो महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया।

मां को थी चिंता क्या बच्चे हो पाएंगे स्वस्थ :

आपको बात बताएं महिला ने 7 लड़के और 3 लड़कियां को जन्म दिया है। महिला ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें डर था कि बच्चे अस्वस्थ पैदा ना हो जाए।हालांकि डॉक्टर्स ने सभी बच्चों की सुरक्षित डिलीवरी की है।

बन सकता है विश्व रिकॉर्ड

आपका बात बताएं तो महिला गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं। एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने का अभी तक का रिकॉर्ड किसी भी महिला के नाम नहीं है। ऐसे में साउथ अफ्रीका की यह महिला अपने नाम इस रिकॉर्ड को दर्ज कर सकती हैं। गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड वालों ने कहा है कि हम बात की जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस बात का फैसला लिया जाएगा।

कुछ महीने पहले भी हुई ऐसी ही घटना

कुछ हफ्तों पहले ही मोरक्को की हलीमा नामक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। हलीमा ने 9 बच्चो को जन्म देकर रिकॉर्ड बनाया था। अब दक्षिण अफ्रीका की इस महिला ने दस बच्चों को जन्म देकर हलीमा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Add Comment

   
    >
राजस्थान की बेटी डॉ दिव्यानी कटारा किसी लेडी सिंघम से कम नहीं राजस्थान की शकीरा “गोरी नागोरी” की अदाएं कर देगी आपको घायल दिल्ली की इस मॉडल ने अपने हुस्न से मचाया तहलका, हमेशा रहती चर्चा में यूक्रेन की हॉट खूबसूरत महिला ने जं’ग के लिए उठाया ह’थियार महाशिवरात्रि स्पेशल : जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने की विधि